Spiti Ghati जा रहे है घूमने तो न जगहों का दीदार जरूर करे!

ट्रेवलSpiti Ghati जा रहे है घूमने तो न जगहों का दीदार जरूर...

Date:

लाइफस्टाइल डेस्क। Spiti Ghati बेहद ही खूबसूरत जगह है, आपको यहां से चारों तरफ बर्फ से ढके हुए पहाड़ दिखाई देंगे। बता दे, यहां साल में केवल 250 दिनों तक धूप रहती है। ये देश के सबसे ठंडे स्थानों में से एक है।

यहां आप गरुड़, बाज और गिद्धों जैसे पक्षियों को देख पाएंगे। साथ ही ये जगह पुराने मठों और किलों के लिए भी काफी प्रसिद्ध है। इसके अलावा इन जगहों का दीदार आप जरूर करे।

सूरज ताल

Spiti Ghati

सूरज ताल तीसरी सबसे बड़ी झील मानी जाती है, फोटोग्राफर्स को ये जगह खूब लुभाती है। यहां का प्रकृति दृश्य आपको रोमांचित कर देगा, जिसे देखने लोग दूर – दूर से आते है।

चंद्रताल

Spiti Ghati

झील के अर्धचंद्राकार होने की वजह से इसे चंद्रताल झील कहते है, ये हिमालय में लगभग 4300 मीटर की ऊंचाई पर है। बता दे, समय के साथ झील के पानी का रंग बदलता है, जो की सबको हैरान कर देता है।

त्रिलोकीनाथ मंदिर

Spiti Ghati

त्रिलोकीनाथ मंदिर ऐसा अनोखा मंदिर है जहां पर बौद्ध और हिंदू धर्म के लोग पूजा करते है, यहां हिंदू धर्म के लोग भगवान शिव की पूजा करते हैं और वही बौद्ध धर्म के लोग आर्य अवलोकितेश्वर की पूजा करते है।

टेबो मठ

Spiti Ghati

टेबो मठ सबसे पुराना बौद्ध मठ है, ये हिमाचल प्रदेश में 10,000 फीट की ऊंचाई पर है। इसे अजंता के नाम से भी जाना जाता है, यहां मठ की दीवारों पर बनी बौद्ध कलाकृतियां आपको काफी रोचक लगेगी।

(All Image Credit: Pixabay)

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related