SpaceX: स्पेसएक्स ने चार देशों के अंतरिक्ष यात्री के साथ लॉन्च किया नया अंतरिक्ष स्टेशन दल

इंटरनेशनलSpaceX: स्पेसएक्स ने चार देशों के अंतरिक्ष यात्री के साथ लॉन्च किया...

Date:

SpaceX: स्पेसएक्स ने चार देशों के चार अंतरिक्ष यात्रियों के साथ नया अंतरिक्ष स्टेशन दल लॉन्च किया। जो कि निर्धारित छह महीने का अंतरिक्ष मिशन है। ये दल दर्जनों विज्ञान और अन्य प्रयोगों को अंतरिक्ष में अंजाम देगा। स्पेसएक्स ने चार देशों के चार अंतरिक्ष यात्रियों के साथ एक नया अंतरिक्ष स्टेशन दल अंतरिक्ष में भेजा है।

फ्लोरिडा के कैनेडी स्पेस सेंटर से सफल उड़ान

दरअसल, स्पेसएक्स फाल्कन 9 रॉकेट पर सवार होकर चारों अंतरिक्ष यात्रियों ने फ्लोरिडा के कैनेडी स्पेस सेंटर से सफल उड़ान भरी। इस मिशन को 17,500 मील प्रति घंटे तक पहुंचने और निचली-पृथ्वी की कक्षा में प्रवेश करने में लगभग नौ मिनट लगे हैं। बताया जा रहा है कि आने वाले 29 घंटों तक, कैप्सूल अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन तक पहुंचने के लिए सफर करेगा।

मिशन कमांडर और नासा के अंतरिक्ष यात्री

स्थानीय समयानुसार आज रविवार को सुबह 8:50 बजे के आसपास इसको लॉन्च किया गया है। यह निर्धारित छह महीने का मिशन है। जो दर्जनों विज्ञान और अन्य प्रयोगों से भरा हुआ है। कैप्सूल में सवार चार लोग मिशन कमांडर और नासा के अंतरिक्ष यात्री जैस्मीन मोघबेली, यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी अंतरिक्ष यात्री और मिशन पायलट एंड्रियास मोगेन्सन, जापान एयरोस्पेस एक्सप्लोरेशन एजेंसी के अंतरिक्ष यात्री सातोशी फुराकावा और रूसी अंतरिक्ष यात्री कॉन्स्टेंटिन बोरिसोव शामिल हैं।

अंतरिक्ष में प्रक्षेपण की होड

मोघबेली और बोरिसोव के लिए अंतरिक्ष की यह पहली उड़ान है। जबकि मोगेंसेन और फुराकावा के लिए दूसरा अवसर है। भारत के चंद्रयान 3 की सफलता के बाद से अंतरिक्ष में प्रक्षेपण की एक होड लग गई है। इसके बाद भारत का मिशन सूर्य सितंबर के पहले सप्ताह लांच किया जाएगा। जिसको आदित्य एल 1 नाम दिया गया है। आदित्य एल 1 के लांचिंग की सभी तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

ई-श्रम कार्ड से जुड़े आम सवाल और जवाब (FAQs): पूरी जानकारी

ई-श्रम कार्ड को लेकर लोगों के मन में कई...

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...