पाक से जीत छीन दक्षिण अफ्रीका WTC के फाइनल में, मुश्किल में टीम इंडिया

फीचर्डपाक से जीत छीन दक्षिण अफ्रीका WTC के फाइनल में, मुश्किल में...

Date:

साउथ अफ्रीका ने पाकिस्तान के खिलाफ जोहानेसबर्ग में खेले गए पहले टेस्ट मैच में 2 विकेट से जीत हासिल कर 2 टेस्ट मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है, इसके साथ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुँचने वाली वो पहली टीम बन गयी है. साउथ अफ्रीका के फाइनल में पहुँचने से अब दूसरे फाइनलिस्ट के लिए सिर्फ एक जगह बची है जिसके भारत, ऑस्ट्रेलिया और श्री लंका दौड़ में हैं, ऐसे में टीम इंडिया की परेशानियां बढ़ गयी हैं क्योंकि उसे फाइनल में पहुँचने के लिए बॉक्सिंग डे टेस्ट के साथ ही ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी टेस्ट भी जीतना होगा।

दक्षिण अफ्रीका ने जीत के लिए जरूरी 148 रनों के टारगेट को 8 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया. आज साउथ अफ्रीका ने कल स्कोर तीन विकेट पर 27 रनों के आगे शुरुआत की. कल के नाबाद बल्लेबाज़ों एडम मारक्रम और तेंदा बावुमा ने लक्ष्य हासिल करने के लिए सतर्क शुरुआत की साउथ अफ्रीका का चौथा विकेट 62 रनों एडम मार्कराम के रूप में गिरा, मारक्रम 37 रन पर मोहम्मद अब्बास की गेंद पर बोल्ड हो गए.

दक्षिण अफ्रीका का पांचवां विकेट 96 रन पर गिरा जब कप्तान तांबा बावुमा को मोहम्मद अब्बास ने 40 रन पर आउट कर दिया, कुछ ही देर में साउथ अफ्रीका ने 99 रन पर छठा, सातवां और आठवां विकेट खो दिया और मैच में पाकिस्तान जीत के करीब जाता हुआ नज़र आया.

कप्तान टिम्बा बावुमा ने 40 रन, सलामी बल्लेबाज एडेन मार्कराम ने 37 रन, कसीगो बाडा ने 31 रन की नाबाद पारी खेली, काइल वेरेन 2, डेविड बेडिंगम 14 और कॉर्बिन बुश शून्य पर आउट हुए, जबकि मार्को यानसेन 16 रन बनाकर नाबाद रहे

पाकिस्तान की ओर से तेज गेंदबाज मोहम्मद अब्बास ने 6 विकेट, खुर्रम शहजाद और नसीम शाह ने एक-एक विकेट लिया. इस हार के साथ ही पाकिस्तान WTC अंक तालिका में एक पायदान और नीचे खिसककर आठवें नंबर पहुँच गया है. वहीँ टॉप थ्री स्थानों में कोई अंतर नहीं आया है अलबत्ता इस जीत के साथ साऊथ अफ्रीका ने अपने पॉइंट्स और बढ़ा लिए हैं और WTC फाइनल के लिए एक स्थान सुरक्षित कर लिया है. ये पहला मौका होगा जब दक्षिण अफ्रीका की टीम विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेलेगी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

UP Election: ओवैसी का सपा-कांग्रेस को गठबंधन का ऑफर, बोले- योगी को तीसरी बार CM नहीं बनने देंगे

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले AIMIM प्रमुख असदुद्दीन...

Cyclone Arnab: आंध्र तट से टकराया ‘अर्नब’, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर आंध्र प्रदेश से लेकर...