- पंजाब कांग्रेस प्रमुख पर भड़के डिप्टी सीएम और होम मिनिस्टर
चंडीगढ। जब से मैं पंजाब का गृह मंत्री बना हूं तभी से पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू नाराज हैं। यदि सिद्धू चाहे तो मैं मिनटों में अपना मंत्रालय उनके पैरों में रखने को तैयार हूं। यह कहना है पंजाब के उप मुख्यमंत्री और गृहमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा का जिन्होंने सोमवार को पत्रकार वार्ता में नवजोत सिंह सिद्धू पर जमकर हमला बोला।
Read also: पुलिस न हो तो रिक्शा वाला भी न सुने सिद्धू का भाषण
गौरतलब है कि पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू अपनी ही पार्टी की सरकार के खिलाफ लगातार बयान बाजी कर रहे हैं। नवजोत सिंह सिद्धू के निशाने पर खास तौर पर प्रदेश का गृह मंत्रालय है। जिसको लेकर आज पंजाब के डिप्टी सीएम और गृहमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा का गुस्सा सिद्धू पर भड़क उठा। सिद्धू के कहने पर अपना मंत्रालय उनके पैरों में रख देने की बात कहते हुए रंधावा ने कहा कि मजीठिया को किसी भी तरह की सरकारी सुरक्षा नहीं दी गई है। इसलिए कहना कि पुलिस को विक्रम सिंह मजीठिया का पता है पूरी तरह से गलत है।
रंधावा ने कहा कि मुझे मिली जानकारी के अनुसार मजीठिया पंजाब में ही नहीं है और उसकी स्वर्ण मंदिर में होने की तस्वीरें और वीडियो फर्जी हैं। रंधावा ने दावा किया कि पंजाब में कहीं भी मजीठिया को देखा गया तो वह चंद मिनटों में ही जेल के अंदर होंगे।
Read also: पंजाब विधानसभा चुनाव – अमित शाह पार्टी के नेताओं को देंगे जीत का गुरु मंत्र
पंजाब विधानसभा चुनाव होने में कुछ महीने बाकी हैं ऐसे में राज्य संगठन में साफ तौर पर दिखाई दे रही थी फूट निश्चित ही पार्टी को विधानसभा चुनाव में नुकसान उठाने पर मजबूर करेगी। पंजाब विधानसभा चुनाव में प्रचार करने की बजाय कार्यकर्ता अभी असमंजस में है कि आखिरकार उन्हें किसकी बात सुननी है और किस की नीतियों पर चलना है। जब पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष ही पार्टी की नीतियों के खिलाफ हो तो वह जनता के बीच जाकर कांग्रेस का प्रचार कैसे करें। नवजोत सिंह सिद्धू के उठाए हुए सवाल जब जनता पूछती है तो कार्यकर्ताओं के लिए भी उनका जवाब देना मुश्किल हो रहा है। ऐसे में सत्तारूढ़ पार्टी अभी तक अपना चुनाव प्रचार भी शुरू नहीं कर पा रही और संगठन पदाधिकारियों का समय सिद्धू के सवाल देने में ही गुजरा जा रहा है।

