नई दिल्ली। देश की खुफिया एजेंसी आईबी की रिपोर्ट पर पाकिस्तान के छह और भारत के 10 यूटयूट चैनलों को ब्लाक कर दिया गया है। यह जानकारी सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने दी है। रिपोर्ट के अनुसार ब्लाक किए गए 16 यूटयूब चैनल भारत की सुरक्षा के अलावा विदेशी संबंधों और सार्वजनिक व्यवस्था के संबंध में दुष्प्रचार फैला रहे थे। ये यूटयूब चैनल फेक न्यूजों को दिखा रहे थे और एक दहशत का माहौल बना रहे थे।
Also Read : दिल्ली में मकान गिरने से 2 की मौत, 4 घायल
देश की खुफिया एजेंसी आईबी की रिपोर्ट के अनुयार ब्लाक किए गए यूट्यूब चैनल झूठी, असत्यापित खबरों को फैलाने का काम कर रहे थे। जिन यू टयूब चैनलों केा ब्लाक किया गया है इन समाचार चैनलों पर दर्शकों की संख्या करीब 68 करोड़ से अधिक बताई जा रही है। यह कार्रवाई सूचना प्रसारण मंत्रालय ने आई टी अधिनियम 2021 के तहत की है। वैन किए गए यूट्यूब चैनलों पर दर्शकों को गुमराह करने के अलावा लोगो और थंबनेल का भी गलत इस्तेमाल करने की सीख दे रहे थे।
Also Read : जमात-ए-इस्लामी जम्मू-कश्मीर का सदस्य धन इकट्ठा करने के आरोप में गिरफ्तार
इसके अलावा अन्य यूटयूब चैनलों पर नजर रखी जा रही है जो भ्रामक और झूठी खबरों का प्रसारण निरंतर कर रहे हैं। इन खबरों में जम्मू-कश्मीर, भारतीय सेनाओं के अलावा रुस यूक्रेन य़ुद्ध के वर्तमान हालात भी भ्रामक दिखाने और खबरों केा प्रसारित करने की बात कही जा रही है। इनसे भारत के दूसरे देशों से आपसी रिश्ते पर असर पड़ सकता था।

