Kanpur Crime News: पति की हत्या कर शव पॉलीथिन में लपेट पलंग के नीचे रख प्रेमी के साथ हुई फरार

उत्तर प्रदेशKanpur Crime News: पति की हत्या कर शव पॉलीथिन में लपेट पलंग...

Date:

कानपुर। हत्याओं से पूरा प्रदेश पूरब से पश्चिम तक कराह रहा है। अपने ही अपनों का खून बहा रहे हैं। जिले के देहात क्षेत्र के अलियापुर गांव में लापता युवक का शव बंद दुकान में मिला। दुकान से बदबू आने पर इसकी सूचना  पुलिस को दी। पुलिस ने दुकान का ताला तोड़कर देखा तो भीतर का नजारा देख होश उड़ गए। पलंग के नीचे पॉलीथिन में एक लाश पड़ी थी जिसमें कीड़े चल रहे थे। पुलिस ने शव की पहचान लापता युवक के रूप में की। बताया जाता है कि मृतक लापता होने से पूर्व दुकानदार के यहां शराब पीते देखा गया था।

Read also: रिटायर डीटीसी बसों में लगती आग से सीएम के झूठे डेवलपमेंट मॉडल का पदार्फाश : अनिल कुमार

डॉग स्क्वॉड के साथ पहुंचे सीओ ने जांच की। मृतक की बेटी ने दुकानदार और अपनी मां के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई। दोनों ही आरोपी फरार हैं। मंगलपुर के  गाँव अलियापुर  निवासी संतोष कुमार की ससुराल मोहाना गजनेर में है। वो गत  17 अप्रैल को बेटी की गोद भराई करने परिवार के साथ गए थे। इनके पीछे गांव का युवक सुनील भी पहुंच गया। जहाँ संतोष का उससे विवाद होने लगा। मौके पर संतोष की पत्नी उर्मिला ने सुनील का साथ दिया था। नाराज संतोष तभी डेरापुर के सनिहापुर गांव में भांजे के घर पहुंच गया। दो दिन रुकने के बाद  वह गांव अलियापुर पहुंचा। गांव में लोगों ने उसे सुनील के साथ शराब पीते देखा।

Read also: UP News : मेरठ में बीच सड़क चाचाओं ने भतीजे का गला रेता, तमाशा देखते रहे लोग

इसके बाद से वो लापता हो गया। सुनील ने भी दुकान नहीं खोली। सुनील की दुकान से बदबू आने की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने ताला तोड़कर अंदर देखा तो संतोष का शव पॉलीथिन में लपेट कर पलंग के नीचे रखा था।
बेटी ने शव की पहचान की। मृतक की बेटी ने बताया कि उसकी मां के सुनील से संबंध थे। पिता  विरोध करते थे। इसी के चलते दोनों ने हत्या कर दी। घटना के बाद उर्मिला और प्रेमी सुनील फरार हैं।  पुलिस ने दबिश डालकर सुनील को गिरफ्तार कर लिया। जिस पर उसने बताया कि उसने और उर्मिला ने मिलकर हत्या की और शव को पॉलीथिन में लपेटकर पलंग के नीचे रखकर फरार हो गए

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

स्वाद के साथ सेहत भी देते हैं गर्मी में कूल कूल शेक

न्यूज डेस्क : गर्म मौसम में फ्रूट शेक का...

गोरखपुर हाईवे पर ट्रक-डंपर भिड़े, जिंदा जले ड्राइवर और क्लीनर

रॉन्ग साइड से आए डंपर ने मारी टक्कर, धधकती...

यूपी की बदली तस्वीर पर राजनाथ की मुहर, बोले- योगी ने सुशासन को बनाया पहचान

लखनऊ में नौसेना शौर्य वाटिका का उद्घाटन, युद्धपोत INS...