UP News : रिश्तों की कच्ची डोर तोड़ रही जिंदगी के वादे! अपनों की गिरती लाशें बया कर रही दरकतें घर की कहानी

उत्तर प्रदेशUP News : रिश्तों की कच्ची डोर तोड़ रही जिंदगी के वादे!...

Date:

मेरठ। पूरब में कानपुर में पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर उसकी लाश पालीथिन में लपेटकर पलंग के नीचे ठिकाने लगाई। पश्चिम के मेरठ में एक पति ने अपनी पत्नी की हथौड़े और कैंची से हत्या कर खुद को फांसी पर लटकाकर आत्महत्या कर ली। ये मामला ठंडा नहीं हुआ कि आज फिर एक युवक ने अपनी पत्नी का गला रेतकर उसकी हत्या कर दी। मेरठ में ही दिनदहाड़ेे चाचाओं द्वारा अपने सगे भतीजे को सरेराह चाकू से गोदकर मार दिया जाता है। भतीजा अपनी जान की भीख मांगता है लेकिन चाचाओं पर इसका कोई असर नहीं पड़ता। 

Also Read : National News : शादी के जश्न पर महंगाई का तड़का, डेकोरेशन से लेकर खाने के मीनू तक में कटौती

ये कत्ल की कुछ ऐसी वारदातें हैं जो कि रिश्तों के पानी होने की कहानी बया कर रही हैं। अपने ही अपनों की लाशें गिरा रहे हैं। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर रही है। लेकिन अपने ही लोग अपनों का कत्ल कर बालीवुड फिल्म का गाना याद दिलवा रहे हैं, जिसके बोल हैं कितने अजीब रिश्तें हैं यहां पर। हालांकि हत्याओं की इन घटनाओं को पुलिस सामाजिक अपराध की श्रेणी में लाती है। लेकिन सबसे बड़ा सवाल है कि आखिर ऐसा क्या है जो अपने ही अपनों का कत्ल कर उनको लाश बना रहे हैं। 

Also Read : UP News : विदेशी कोयले के जरिये उपभोक्ताओं की जेब ढीली करने की तैयारी, अड़ा उपभोक्ता परिषद

जब से भाजपा की दूसरी पारी उप्र में शुरू हुई है उसके बाद से इस तरह के अपराधों में बढोत्तरी हुई है। हर दिन प्रदेश में कहीं न कहीं इस तरह की हत्याएं हो रही है जो कि अपने लोगों द्वारा ही की जा रही है। आखिर इन हत्याओं की वजह क्या है! इसकी गहराई जानने के लिए न तो पुलिस तैयार है और न योगी सरकार। मामूली बात पर अपने अपनों के हत्यारें बन जाते हैं। जिन रिश्तों में साथ-जीने मरने की कसम खाईं उसी को पल में खून से दागदार कर दिया। मेरठ से लेकर राजधानी लखनऊ हो या कानपुर एक हफ्ते में मेरठ में ही चार वारदातें ऐसी हुई जिसमें हत्याओं के पीछे कोई बाहरी नहीं, बल्कि अपनों का ही चेहरा था। सबसे बड़ा सवाल है कि अपनों के खून से हाथों को रंगने का यह सिलसिला आखिर कब खत्म होगा।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

सोशल मीडिया से आतंक की साजिश तक! कासगंज में ATS का शिकंजा, 18 वर्षीय युवक गिरफ्तार

जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े संदिग्ध आतंकी के संपर्क में होने...

बढ़ती उम्र में इनके लिए मातृत्व सुख आसान नहीं था!

छोटे पर्दे की कई मशहूर अदाकाराएं लंबे इंतजार और...

क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के ‘मासूम’ चेहरे पर फिदा हुए शेखर कपूर

डायरेक्टर ने जताई उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करने...