राममंदिर निर्माण को लखनऊ भेजी चाँदी से बनी ईंट

मेरठ रीजनराममंदिर निर्माण को लखनऊ भेजी चाँदी से बनी ईंट

Date:


राममंदिर निर्माण को लखनऊ भेजी चाँदी से बनी ईंट

बुलंदशहर -आगामी 5 अगस्त को रखी जाने वाली राम मंदिर की नींव से भक्तगण की आस्था मौजूदा समय में उरूज पर है और भक्त इसमें किसी तरह के सहयोग से पीछे नही हट रहे है। इसी आस्था का परिचय देते हुए बुलंदशहर की इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन ने रामलला के मंदिर निर्माण को चांदी से बनी ईंट लखनऊ भेजी है।

गौरतलब है कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आगामी 5 अगस्त को अयोध्या में हिन्दू समाज की आस्था का केंद्र राम मंदिर निर्माण की नींव रखेंगे। इसी निर्माण में अब रामभक्तो ने भी हिस्सेदारी करते हुए चांदी से बनी ईंट लखनऊ भेजी है।इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन के महामंत्री अनुज वर्मा ने बताया कि वो 5 तारीख को तय मोदी जी के कार्यक्रम के चलते ह्रदय से आभार व्यक्त करते है।

उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन ने सर्वसम्मति से राममंदिर निर्माण के लिए 33.644 किलो चांदी से बनी ईंट भेजी है। उन्होंने बताया कि इस भेट को लखनऊ भेज दिया है ,जो अयोध्या नगरी में मंदिर निर्माण में लगाई जाएंगी।इसके अलावा इसमें बुलंदशहर के एक ज्वेलर्स ने करीब साढ़े 5 किलो चांदी का योगदान दिया है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

न जाने किस गली में ज़िंदगी की शाम हो जाए

जाने माने शायर बशीर बद्र का शुक्रवार को 91...

स्वाद के साथ सेहत भी देते हैं गर्मी में कूल कूल शेक

न्यूज डेस्क : गर्म मौसम में फ्रूट शेक का...