उत्तराखंड : मंगलवार को प्रदेश में 210 कोरोना संक्रमित मामले सामने आए, 85 मरीज ठीक होकर लौटे घर

उत्तराखंडउत्तराखंड : मंगलवार को प्रदेश में 210 कोरोना संक्रमित मामले सामने आए,...

Date:


उत्तराखंड : मंगलवार को प्रदेश में 210 कोरोना संक्रमित मामले सामने आए, 85 मरीज ठीक होकर लौटे घर

देहरादून : उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। मंगलवार को प्रदेश में 210 कोरोना संक्रमित मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही अब संक्रमित मरीजों की संख्या 4827 पहुंच गई है।  

अपर सचिव स्वास्थ्य युगल किशोर पंत ने इसकी पुष्टि की है। बता दें कि आज 85 मरीज ठीक होकर घर लौटे हैं। लेकिन अभी भी 1459 एक्टिव केस हैं।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार, आज देहरादून में सबसे ज्यादा 65 मामले सामने आए हैं। वहीं, हरिद्वार में 52  , नैनीताल में 15, ऊधमसिंह नगर में 34, उत्तरकाशी में 16, अल्मोड़ा में पांच, चंपावत में दो और टिहरी में 21 संक्रमित मरीज पॉजिटिव पाए गए हैं। 

बता दें कि अब तक प्रदेश में अब तक 55 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है। जबकि 3297 संक्रमित मरीज ठीक होकर घर लौट चुके हैं। वहीं, प्रदेश में कोरोना मरीजों का रिकवरी रेट 67.99 फीसदी है और डबलिंग रेट 20.21 दिन है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...

एम्‍वे इंडिया ने प्रीमियम स्किनकेयर पोर्टफोलियो का किया विस्तार

न्‍यूट्रीलाइट स बॉटैनिकल्स की खूबियों से भरपूर आर्टिस्‍ट्री स्किन...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

ई-श्रम कार्ड से जुड़े आम सवाल और जवाब (FAQs): पूरी जानकारी

ई-श्रम कार्ड को लेकर लोगों के मन में कई...