सहारनपुर : बसपा सांसद ने जताई प्लाज्मा दान करने की इच्छा

मेरठ रीजनसहारनपुर : बसपा सांसद ने जताई प्लाज्मा दान करने की इच्छा

Date:


सहारनपुर : बसपा सांसद ने जताई प्लाज्मा दान करने की इच्छा

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री को लिखा पत्र
सहारनपुर से सांसद है फजलुर्रहमान

सहारनपुर। कोरोना को मात देकर घर लौटे बसपा सांसद हाजी फजलुर्रहमान ने प्लाज्मा दान करने की इच्छा जताई है। उन्होंने केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. हर्षवर्धन को इस संबंध में पत्र लिखा है। कहा है कि वह और उनके परिवार के कई सदस्य कोरोना संक्रमित हुए थे और अब ठीक होकर घर लौट चुके हैं। कोरोना से संक्रमित रोगियों के उपचार के लिए वह और उनका परिवार प्लाज्मा दान करने को तैयार है।

सांसद हाजी फजलुर्रहमान, उनका बेटा, भतीजा सहित कई लोग कोरोना संक्रमित मिले थे। उनका उपचार पिलखनी स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज के कोविड अस्पताल में हुआ था। बसपा सुप्रीमो मायावती ने भी सांसद फजलुर्रहमान से फोन पर बात करके हाल जाना था। अब ठीक होकर वह और उनका परिवार घर पर है। ऐसे में सांसद हाजी फजलुर्रहमान ने केंद्रीय मंत्री को लिखे पत्र में कहा कि लॉकडाउन में जरूरतमंदों की खिदमत करते हुए वह कोरोना संक्रमित हो गए थे। मेडिकल कॉलेज में समस्त डॉक्टरों, नर्स, वार्ड ब्वॉय एवं अन्य स्टॉफ की सेवाएं एवं व्यवहार सराहनीय रहा। सांसद ने कहा कि वह और उनका परिवार कोरोना वायरस से संक्रमित रोगियों के उपचार और उनके बेहतर स्वास्थ्य के लिए प्लाज्मा दान करने को तैयार हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related