आसपास के क्षेत्रों में करोड़ो का नुकसान
हरिद्वार। पूरे उत्तराखंड में बारिश ने तबाही मचाई हुई है,जिसके चलते प्रदेश में कई स्थानों पर भारी बारिश और आकाशीय बिजली गिरने से करोडों की संपति का नुकसान हुआ है। तेज बारिश और अकाशीय बिजली ने हर की पौड़ी के पास भी भारी तबाही मचाई। हरिद्वार में बीती रात तेज बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने से हर की पौड़ी ब्रह्मकुंड के पास दीवार ध्वस्त हो गई। दीवार के पास रखा हुआ ट्रांसफार्मर भी धमाके के साथ फट कर क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद आसपास के पूरे इलाकों की बिजली चली गई।

हालांकि घटना के वक्त आसपास किसी के ना होने के कारण किसी की जान को कोई नुकसान नहीं हुआ है।पुलिस प्रशासन और श्री गंगा सभा के सेवादारों ने आसपास बैरिकेडिंग लगाकर श्रद्धालुओं का हर की पैडी ब्रह्मकुंड पर जाना रोक कर क्षेत्र में फैले मलबे को हटाने का काम शुरू कर दिया है। वहीं, देहरादून और उसके आसपास के क्षेत्रों में मंगलवार सुबह से ही रिमझिम बारिश हुई। इससे मौसम सुहावना हो गया। वहीं, आने वाले दो दिनों में देहरादून, मसूरी क्षेत्र में बारिश होने की संभावना है।
हो सकता था बड़ा नुकसान
कोरोना संक्रमण के कारण हर की पौड़ी पर लोगों की आवाजाही बंद की हुई है। अगर हर की पौड़ी के आसपास श्रद्धालुगण रूके हुए होते तो भारी जानमाल का नुकसान हो सकता था।

