भारत में विशाल जनसंख्या के बावजूद कोरोना विनाशकारी नहीं हुआ, मुख्यमंत्रियों से बोले पीएम मोदी

फीचर्डभारत में विशाल जनसंख्या के बावजूद कोरोना विनाशकारी नहीं हुआ, मुख्यमंत्रियों से...

Date:


भारत में विशाल जनसंख्या के बावजूद कोरोना विनाशकारी नहीं हुआ, मुख्यमंत्रियों से बोले पीएम मोदी

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अर्थव्यवस्था के पटरी पर लौटने के संकेत मिलने लगे हैं| प्रधानमंत्री ने राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ मंगलवार को कोरोना वायरस को लेकर चर्चा की। 21 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पीएम मोदी ने कहा कि भविष्य में जब कभी भारत की कोरोना के खिलाफ लड़ाई का अध्ययन होगा, तो ये दौर इसलिए भी याद किया जाएगा कि कैसे इस दौरान हमने साथ मिलकर काम किया और कोपरेटिव फेडरेलिज्म का सर्वोत्तम उदाहरण प्रस्तुत किया।

पीएम मोदी ने कहा कि हम कोरोना को जितना रोक पाएंगे, उतनी ही हमारी अर्थव्यवस्था खुलेगी, हमारे दफ्तर खुलेंगे, मार्केट खुलेंगे, ट्रांसपोर्ट के साधन खुलेंगे और उतने ही रोजगार के नए अवसर भी बनेंगे। उन्होंने कहा कि भारत में विशाल जनसंख्या के बावजूद कोरोना विनाशकारी नहीं हुआ है और देश में रिकवरी रेट 50 फीसदी के पास है। इस समय हमें बिलकुल भी असावधान होने की जरूरत नहीं है और मास्क के बिना बाहर जाने की कल्पना भी नहीं करनी चाहिए।

पीएम ने कहा कि हेल्थ के जानकार, लॉकडाउन और भारत के लोगों द्वारा दिखाए गए अनुशासन की आज चर्चा कर रहे हैं। आज भारत दुनिया के उन देशों में अग्रणी है जहां कोरोना संक्रमित मरीज़ों का जीवन बच रहा है। उन्होंने कहा कि लोकल प्रोडक्ट के लिए जिस क्लस्टर बेस्ड रणनीति की घोषणा की गई है, उसका भी लाभ हर राज्य को होगा। इसके लिए ज़रूरी है कि हम हर ब्लॉक, हर जिले में ऐसे प्रोडक्ट्स की पहचान करें, जिनकी प्रोसेसिंग या मार्केंटिंग करके, एक बेहतर प्रोडक्ट हम देश और दुनिया के बाज़ार में उतार सकते हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...

एम्‍वे इंडिया ने प्रीमियम स्किनकेयर पोर्टफोलियो का किया विस्तार

न्‍यूट्रीलाइट स बॉटैनिकल्स की खूबियों से भरपूर आर्टिस्‍ट्री स्किन...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...