मरीजों को समय से और अच्छी गुणवत्ता वाला भोजन सुनिश्चित करें: पी. गुरू प्रसाद

मेरठ रीजनमरीजों को समय से और अच्छी गुणवत्ता वाला भोजन सुनिश्चित करें:...

Date:


मरीजों को समय से और अच्छी  गुणवत्ता वाला भोजन सुनिश्चित करें: पी. गुरू प्रसाद

  • मेरठ में नोडल अधिकारी ने किया कोविड-19 अस्पतालों का निरीक्षण
  • मरीजों से बात कर जाना वार्ड का हाल

मेरठ।जनपद के नोड़ल अधिकारी बनाये गये आबकारी आयुक्त पी. गुरू प्रसाद ने मंगलवार को छत्रपति शिवाजी सुभारती अस्पताल व सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पांचली का निरीक्षण कर वहां दी जा रही चिकित्सीय व्यवस्थाओं को देखा व आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वह सुभारती अस्पताल में ऑक्सीजन सैलेण्डर व पीपीई किट व मास्क उपलब्ध कराये तथा मरीजो को समय से व अच्छी गुणवत्ता का भोजन मिले यह सुनिश्चित करे। वर्तमान में सुभारती अस्पताल में 53 व सीएचसी पांचली में 34 कोरोना धनात्मक मरीज भर्ती है।

वैश्विक महामारी कोरोना के प्रभावी नियंत्रण के लिए बनाये गये नोडल अधिकारी पी. गुरू प्रसाद ने छत्रपति शिवाजी सुभारती अस्पताल में पहुंच कर चिकित्सा अधीक्षक के कक्ष में प्रशासनिक, स्वास्थय विभाग व सुभारती अस्पताल के अधीक्षको के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि मरीजो का इलाज उत्कृष्ट सुविधाओं के साथ किया जाये। वार्डों में साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था हो जिसको चिकित्सा अधीक्षक व अधिकारी समय-समय पर देखे । उन्होंने कहा कि मरीजो को समय से व अच्छी गुणवत्ता का भोजन मिले यह सुनिश्चित किया जाये।

नोडल अधिकारी ने सुभारती अस्पताल में सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था की कम्प्यूटर पर जांच की। उन्होंने वीडियों कॉलिंग के माध्यम से मवाना के कोरोना संक्रमित मरीज ललित कुमार आयु 34 वर्ष से वार्ता की तथा पूछा कि उन्हें कोई परेशानी तो नही है इस पर मरीज ने कहा कि कोई परेशानी नहीं है। नोडल अधिकारी ने उनके जल्दी स्वस्थ होने की कामना की। वहीं सीएचसी पांचली में उन्होंने दी जा रही सुविधाओं पर अपना संतोष व्यक्त किया।

डीएम अनिल ढींगरा, केजीएमयू के डा. शरद चन्द्रा, सीएमओ डा. राजकुमार, नगर मजिस्ट्रेट एस.के. सिंह, प्रधानाचार्य सुभारती डा. ए.के. श्रीवास्तव, चिकित्सा अधीक्षक सुभारती अस्पताल डा. जे.पी. सिंह, सुभारती की डा. हेमा, जिला आबकारी अधिकारी आलोक कुमार सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related