Meerut : कोरोना पॉजिटिव निकला सर्राफा कारोबारी, बंद रहेगा सर्राफा बाजार

मेरठ रीजनMeerut : कोरोना पॉजिटिव निकला सर्राफा कारोबारी, बंद रहेगा सर्राफा बाजार

Date:


Meerut : कोरोना पॉजिटिव निकला सर्राफा कारोबारी, बंद रहेगा सर्राफा बाजार

बॉम्बे बाजार खोलने को मिली मंजूरी

मेरठ। लंबी जद्दोजहद के बाद खुले सर्राफा बाजार पर कोरोना का ग्रहण लग गया है। एक सर्राफा कारोबारी के कोरोना पॉजिटिव निकलने के बाद सिटी मजिस्ट्रेट ने सर्राफा बाजार को बंद करने का ऐलान कर दिया है। वहीं दूसरी ओर बॉम्बे बाजार को खोलने की अनुमति प्रशासन ने दी है। यहां दिनों के हिसाब से दायें-बायें पद्धति पर दुकानों को खोलने की इजाजत व्यापारियों को दी गई है। इस संबंध में थाना प्रभारी विजय गुप्ता ने बॉम्बे बाजार के व्यापारियों से बातचीत कर व्यवस्था का जायजा लिया।

कोरोना आपदा के कारण बंद चल रहे मेरठ के बाजार एक-एक करके खोले जा रहे हैं। सर्राफाकारोबारी काफी समय से बाजार खोलने की मांग कर रहे थे। उनकी मांग पूरी करते हुए प्रशासन ने सर्राफा बाजार खोलने की अनुमति दे दी। सोमवार की रात को आई जांच रिपोर्ट में एक सर्राफा कारोबारी के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद से हड़कंप मचा हुआ है। स्वास्थ्य विभाग की टीम इस सर्राफा कारोबारी से मिलने वाले लोगों की संख्या जुटा रही है। मंगलवार को सिटी मजिस्ट्रेट सत्येंद्र कुमार सिंह ने सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला के साथ इस मुद्दे पर काफी देर बैठक की। बैठक के बाद सिटी मजिस्ट्रेट ने बुधवार से सर्राफा बाजार को बंद करने का ऐलान कर दिया। इससे सर्राफा कारोबारियों को बड़ा झटका लगा है। सीओ कोतवाली ने बताया कि कोरोना को लेकर कोई रिस्क नहीं लिया जा सकता। इसलिए बाजार बंद करने का निर्णय लेना पड़ा है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

बढ़ती उम्र में इनके लिए मातृत्व सुख आसान नहीं था!

छोटे पर्दे की कई मशहूर अदाकाराएं लंबे इंतजार और...

सोशल मीडिया से आतंक की साजिश तक! कासगंज में ATS का शिकंजा, 18 वर्षीय युवक गिरफ्तार

जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े संदिग्ध आतंकी के संपर्क में होने...

जेल यात्रा के बाद मेरा जुड़ाव रंगमंच से हो गया था- पंकज त्रिपाठी

न्यूज डेस्क: उन्होंने साल 2004 में फिल्म 'रन' से...

यूपी की बदली तस्वीर पर राजनाथ की मुहर, बोले- योगी ने सुशासन को बनाया पहचान

लखनऊ में नौसेना शौर्य वाटिका का उद्घाटन, युद्धपोत INS...