- पंजाब में चरम पर पहुुंची कांग्रेस और अमरिंदर सिंह के बीच जुबानी जंग
चंडीगढ़। पंजाब के राजनीतिक गलियारों में सिद्धू और अमरिंदर के बीच चल रही जुबानी जंग में मर्यादाएं पीछे छूटती जा रही हैं। पंजाब कांग्रेस प्रमुख नवजोत ने अमरिंदर सिंह को पंजाब का सबसे निकम्मा सीएम बताया तो कैप्टन ने कहा, सिद्धू ने पंजाब कांग्रेस को बर्बाद करने की ठान ली है।
Read also: कांग्रेस पर फूटा सिद्धू बम, सोशल मीडिया पर पोस्ट की 13 मांगे
पंजाब का सीएम पद के साथ कांग्रेस को भी छोड़ने वाले कैप्टन अमरिंदर सिंह ने नयी पार्टी बनाने का ऐलान क्या किया पूरी पंजाब कांग्रेस उनके ऊपर हमलावर हो गयी। अमरिंदर सिंह को सीएम पद छोड़ने पर मजबूर करने वाले पंजाब कांग्रेस प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू अब भी उनको छोड़ने को तैयार नहीं हैं। बुधवार को सिद्धू ने पूर्व मुख्यमंत्री को पंजाब की राजनीति का जयचंद बताते हुए उनको भाजपा का वफादार मुख्यमंत्री बताया। सिद्धू ने कैप्टन पर पंजाब के हितों को बेचने का आरोप भी लगाया। सिद्धू ने कहा कि पहले भी अपनी पार्टी बना चुके अमरिंदर की जमानत तक जब्त हो गयी थी। वह एक चले हुए कारतूस हैं।
Read also: पंजाब में कांग्रेस के पास आखिरी मौका : सिद्धू ने सोनिया को लिखा पत्र
इसके जवाब में अमरिंदर सिंह ने सिद्धू पर कुछ भी बकवास करते रहने और पंजाब कांग्रेस को पूरी तरह से बरबाद करने की ठान लेने की बात कही। कैप्टन ने कहा सिद्धू मुझ पर हमला बोलकर समय बर्बाद करने की बजाये अपने काम पर फोकस करें। पीएम नरेंद्र मोदी और राहुल गांधी की तारीफ करने वाले सिद्धू के वीडियो जिनमें वह एक सी ही बात करते नजर आ रहे हैं, पोस्ट करते हुए अमरिंदर सिंह ने कहा, यही तुम्हारी असलियत है। तुम वफादारी की बात करने लायक हो?

