वानखेड़े से हुई पूछताछ, एनसीबी विजिलेंस ने दस्तावेज किये जब्त

फीचर्डवानखेड़े से हुई पूछताछ, एनसीबी विजिलेंस ने दस्तावेज किये जब्त

Date:


वानखेड़े से हुई पूछताछ, एनसीबी विजिलेंस ने दस्तावेज किये जब्त

  • शाहरुख की मैनेजर से भी की जायेगी पूछताछ

मुंबई। एनसीबी के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े पर लगे रिश्वतखोरी के आरोपों की जांच करते हुए एनसीबी की विजिलेंस टीम ने आज वानखेड़े से चार घंटे तक पूछताछ की। एनसीबी की विजिलेंस विंग की 5 सदस्यीय टीम ने
शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान से जुड़े मुंबई क्रूज ड्रग्स केस की फाइलों को भी अपने कब्जे में ले लिया है। बताया जा रहा है कि इस मामले में जांच के दौरान विजिलेंस टीम ने इस मामले में अन्य गवाहों के साथ ही शाहरुख खान की मैनेजर पूजा ददलानी से भी पूछताछ करेगी। हालांकि जब तक वानखेड़े के खिलाफ सबूत नहीं मिलेंगे तब तक उनको क्रूज ड्रग्स केस से हटाया नहीं जायेगा और वो जांच टीम के अगुवा बने रहेंगे।

Read also: शाहरुख भाजपा में जायें तो ड्रग्स भी चीनी बन जाये

गौरतलब है कि मुंबई क्रूज ड्रग्स केस में अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की गिरफ्तारी को लेकर
कथित प्राइवेट इन्वेस्टिगेटर और एनसीबी के गवाह केपी गोसावी के बाॅडीगार्ड प्रभाकर ने समीर वानखेड़े पर 8 करोड़ रुपए की रिश्वत लेने का आरोप लगाया है। प्रभाकर ने दावा किया कि 18 करोड़ रुपए में डील तय हुई थी। प्रभाकर ने एक हलफनामे में यह भी कहा है कि उन्होंने केपी गोसावी से यह कैश लेकर सैम डिसूजा को दिया था।

Read also: एनसीबी टीम ने वानखेड़े से 4 घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की (लीड-1)

रिश्वत लेने के आरोप का सामना कर रहे समीर वानखेड़े के खिलाफ आज एनसीबी की विजिलेंस टीम ने जांच शुरू कर दी है। एनसीबी के डीडीजी ज्ञानेश्वर सिंह इस जांच टीम की कमान संभाले हुए हैं। ज्ञानेश्वर सिंह ने बताया कि केपी गोसावी के बाॅडीगार्ड प्रभाकर सैल ने एफिडेविट देकर जो रिश्वत के आरोप लगाये हैं उनकी जांच करने के लिए यह टीम गठित की गई है। डीडीजी ने कहा कि जरूरत पड़ने पर समीर वानखेड़े से फिर पूछताछ की जायेगी। केपी गोसावी और उसके बाॅडीगार्ड प्रभाकर सैल और अन्य लोगों से भी पूछताछ की जायेगी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Trump-Putin Diesel Deal: रूस से डीजल खरीदेगा अमेरिका, फैसले पर भड़के जेलेंस्की

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर...

Nobel Peace Prize से पहले Trump ने फिर गिनाईं उपलब्धियां, बोले- मैंने 8 युद्ध सुलझाए

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 2026 के नोबेल शांति...