यह जिंदगी और मौत का चुनाव हैः ओवैसी

उत्तर प्रदेशयह जिंदगी और मौत का चुनाव हैः ओवैसी

Date:


यह जिंदगी और मौत का चुनाव हैः ओवैसी

  • कहा, सपा सरकार में 70 मुसलमान एमएलए थे फिर भी मुसलमानों के साथ हुई नाइंसाफी

मुजफ्फरनगर। राजनीतिक दलों ने मुस्लिमों का इस्तेमाल सिर्फ वोट बैंक के तौर पर किया है। प्रदेश में सपा सरकार के शासनकाल में 70 मुसलमान एलएलए होने के बावजूद मुसलमानों को नाइंसाफी का शिकार होना पड़ा। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिममीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने मुसलमानों को ललकारते हुए कहा कि जब जाट वोटर अजीत सिंह का साथ छोड़कर उन्हें हरा सकते हैं तो मुसलमान पुरानी रवायत (सपा) को क्यों नहीं छोड़ रहे हैं।

Read also: ओवैसी ने पाकिस्तान के साथ क्रिकेट मैच खेलने को लेकर की मोदी सरकार की आलोचना

बझेड़ी में सरवट स्थित पैठ मैदान में आयोजित आॅल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिममीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि जिस समाज के पास नेता नहीं होता उन्हें इंसाफ नहीं मिलता है। मुस्लमानों को कुछ हासिल करने के लिये ताकत और सियासत हासिल करनी होगी।

सपा, बसपा, रालोद और कांग्रेस पर मुस्लिमों का इस्तेमाल वोट बैंक की तरह करने का आरोप लगाते हुए ओवैसी ने कहा, सपा सरकार में 70 मुसलमाल एमएलए भी मुजफ्फरनगर दंगे में मुसलमानों को इंसाफ नहीं दिला पाये। ओवैसी ने कहा, यह जिंदगी और मौत का चुनाव है।

Read also: राजनाथ ने सावरकर पर झूठ बोला : ओवैसी

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिममीन के सभी सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान करते हुए असदुद्दीन ओवैसी ने कहा की मुसलमानों को अपनी कौम के लिए एक होना होगा। सरकार में अपना नेता होगा तभी गरीब मुसलमानों की आवाज ऊपर तक पहुंचेगी। उन्होंने सपा के मुस्लिम वोटरों को साधते हुए कहा कि जब जाट अजीत सिंह को छोड़कर भाजपा को जीता सकते हैं तो मुसलमान पुरानी रवायत को छोड़ क्यों नहीं देते। ओवेसी ने कहा की एनआरसी लागू कर मुसलमानों को कमजोर नहीं होने दिया जायेगा।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

राशन कार्ड में नया नाम कैसे जोड़ें या हटाएं? पूरी प्रक्रिया समझें

राशन कार्ड एक महत्वपूर्ण सरकारी दस्तावेज है, जिसमें परिवार...

राशन कार्ड क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

राशन कार्ड भारत सरकार और राज्य सरकारों द्वारा जारी...

राशन कार्ड का स्टेटस कैसे चेक करें? पूरी प्रक्रिया समझें

राशन कार्ड के लिए आवेदन करने के बाद सबसे...