अंतरिक्ष से लौटेंगे शुभांशु शुक्ला, ISS में उगाई मूंग और मेथी बनी चर्चा का विषय

नेशनलअंतरिक्ष से लौटेंगे शुभांशु शुक्ला, ISS में उगाई मूंग और मेथी बनी...

Date:

न्यूज़ डेस्क – भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने इतिहास रच दिया है। वे अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) तक पहुंचने वाले पहले भारतीय हैं और भारत के दूसरे अंतरिक्ष यात्री भी। वे पिछले 12 दिनों से ISS पर हैं, जहां वे कई साइंटिफिक रिसर्च कर रहे हैं।

कब लौटेंगे धरती पर?

शुभांशु शुक्ला और उनके साथी 10 जुलाई के बाद कभी भी धरती पर लौट सकते हैं। उनकी वापसी फ्लोरिडा के तट पर मौसम की स्थिति पर निर्भर करेगी।

नासा की ओर से अब तक मिशन के वापसी की तारीख घोषित नहीं की गई है। यह मिशन कुल 14 दिनों तक चलने वाला है, इसलिए जल्द ही अनडॉकिंग की तारीख सामने आ सकती है।

अंतरिक्ष में ‘किसान’ बने शुभांशु

शुभांशु शुक्ला ने अंतरिक्ष में एक अनोखा प्रयोग किया है। उन्होंने मूंग और मेथी के बीज अंतरिक्ष में उगाने की कोशिश की है। उन्होंने बीजों को पेट्री डिश में अंकुरित होते देखा और उनकी तस्वीरें भी लीं। बाद में इन बीजों को स्टोरेज फ्रीजर में सुरक्षित रखा गया।

एक्सिओम स्पेस के मुताबिक, इन बीजों को धरती पर लाकर आगे की पीढ़ियों तक उगाया जाएगा और उनके गुण, पोषण और बदलावों का अध्ययन किया जाएगा।

क्या बोले शुभांशु?

नासा की चीफ साइंटिस्ट से बातचीत में शुभांशु ने कहा —

“मुझे गर्व है कि मैं यहां भारत की ओर से रिसर्च कर रहा हूं। यह मेरे लिए बहुत सम्मान की बात है।”

इस मिशन के ज़रिए शुभांशु शुक्ला ने एक अंतरिक्ष यात्री, वैज्ञानिक और अब अंतरिक्ष किसान के रूप में भी अपनी पहचान बना ली है। यह प्रयोग भविष्य में चांद या मंगल पर खेती के सपने को सच करने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related