पंजाब में बड़ा आतंकी हमला टला, बॉर्डर से AK-47 और ग्रेनेड बरामद

नेशनलपंजाब में बड़ा आतंकी हमला टला, बॉर्डर से AK-47 और ग्रेनेड बरामद

Date:

न्यूज़ डेस्क – पंजाब पुलिस ने एक और बड़ी आतंकी साजिश को समय रहते नाकाम कर दिया है। भारत-पाकिस्तान बॉर्डर के पास से भारी मात्रा में AK-47, हैंड ग्रेनेड और गोला-बारूद बरामद किए गए हैं।

जानकारी के मुताबिक, ये हथियार खालिस्तानी आतंकी हरविंदर सिंह उर्फ रिंदा के इशारे पर पाकिस्तान की ISI एजेंसी के जरिए भारत भेजे गए थे। उनका मकसद था पंजाब में कई जगहों पर धमाके करके शांति भंग करना।

DGP गौरव यादव ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी कि पुलिस ने गुरदासपुर जिले के पुराना शाला थाने में इस मामले में FIR दर्ज की है।

फिलहाल, रिंदा के साथियों की तलाश और गिरफ्तारी की कोशिशें जारी हैं। पुलिस का कहना है कि वो संगठित अपराध नेटवर्क को खत्म करने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

इससे पहले भी 27 जून को पुलिस ने बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) के तीन आतंकियों को गिरफ्तार किया था। उनके पास से हथगोले, पिस्तौल और कारतूस बरामद हुए थे।

DGP ने कहा कि अगर ये साजिश कामयाब होती, तो कई निर्दोष लोगों की जान जा सकती थी। लेकिन पंजाब पुलिस की सतर्कता से एक और बड़ा हमला टाल दिया गया।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related