मुंबई. पिछले कुछ हफ्तों से कई बॉलीवुड हस्तियां काम पर लौट रही हैं। जैसे-जैसे देशभर में अनलॉक की प्रक्रिया शुरू हुई हैं, अधिक से अधिक लोग अपने काम पर लौट रहे हैं। कुछ सेलेब्स शूटिंग शुरू कर चुके हैं, कई अन्य आने वाले दिनों में सूट करने वाले हैं।
तारा सुतारिया को आखिरी बार फिल्म ‘मरजावां’ में देखा गया था। इसके अलावा तारा की झोली में ‘तड़प’ और ‘एक विलेन 2′ फिल्में है। COVID-19 महामारी के कारण दोनों फिल्मों को दर्जनों अन्य फिल्मों की तरह स्थगित कर दिया गया था। हालांकि, निर्माता फिल्मों को वापस शुरू करने के लिए नए सिरे से तारीखें निकाल रहे हैं।
‘तड़प’, साउथ की हिट फिल्म ‘RX100’ का रीमेक है और यह सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी की पहली फिल्म होगी। हाल ही में एक इंटरव्यू में, तारा ने कहा कि जब लॉकडाउन की घोषणा की गई थी, तब टीम फिल्म की आखिरी बिट की शूटिंग कर रही थी।
उन्होंने कहा कि कलाकारों और क्रू अब निर्देशक मिलन लुथरिया की प्रतीक्षा कर रहे हैं ताकि उन्हें फिल्मांकन फिर से शुरू करने के बारे में सूचित किया जा सके। दूसरी ओर, फिल्म ‘एक विलेन 2’जनवरी में शुरू होगी। फिल्म में जॉन अब्राहम , अर्जुन कपूर और दिशा पटानी भी हैं। तारा को फिल्म में अर्जुन के साथ जोड़ा गया है।

