दलित, मुस्लिम और आदिवासियों को आज भी कई भारतीय इंसान नहीं मानते: यूपी सरकार पर राहुल का निशाना

फीचर्डदलित, मुस्लिम और आदिवासियों को आज भी कई भारतीय इंसान नहीं मानते:...

Date:


दलित, मुस्लिम और आदिवासियों को आज भी कई भारतीय इंसान नहीं मानते: यूपी सरकार पर राहुल का निशाना

नई दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने हाथरस की घटना पर उत्तर प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए रविवार को कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनकी पुलिस ने कहा कि किसी का बलात्कार नहीं हुआ क्योंकि उनके लिए तथा अनेक अन्य भारतीयों के लिए तो वह (हाथरस मामले की पीड़ित) ‘‘कोई थी ही नहीं’’ ।

राहुल का ट्वीट
गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के हाथरस में एक दलित युवती की कथित सामूहिक बलात्कार के बाद मौत हो गई थी। गांधी ने ट्वीट में कहा कि शर्मनाक सच तो यह है कि अनेक भारतीय लोग दलितों, मुस्लिमों और आदिवासियों को इंसान ही नहीं मानते। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने ट्वीट किया, ‘‘मुख्यमंत्री और उनकी पुलिस ने कहा कि किसी का बलात्कार नहीं हुआ क्योंकि उनके लिए तथा अनेक अन्य भारतीयों के लिए तो वह ‘कोई थी ही नहीं’ ।’’

शेयर किया वीडियो
उन्होंने अपने ट्वीट के साथ एक मीडिया रिपोर्ट भी शेयर किया जिसमें सवाल किया गया है कि पुलिस बलात्कार से इनकार क्यों कर रही है जब युवती ने खुद बलात्कार के बारे में कहा था।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Trump-Putin Diesel Deal: रूस से डीजल खरीदेगा अमेरिका, फैसले पर भड़के जेलेंस्की

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर...