ईरा खान डिप्रेशन की शिकार

बॉलीवुडईरा खान डिप्रेशन की शिकार

Date:


ईरा खान डिप्रेशन की शिकार

बॉलीवुड फिल्म स्टार आमिर खान की बेटी इरा खान ने बीते दिन ‘वर्ल्ड मेंटल हेल्थ डे’ के दिन एक वीडियो शेयर कर सभी को चौंका दिया है। आमिर खान की लाडली बेटी इरा खान ने एक वीडियो के जरिए बताया है कि वो डिप्रेशन का शिकार हैं। इतना ही नहीं इरा खान ने बताया है कि वो बीते 4 साल से डिप्रेशन की बीमारी को झेल रही हैं। उन्होंने कहा है कि वो क्लिनिक्ली डिप्रेस हैं और इसके लिए वो डॉक्टर्स से अपना इलाज करवा रही हैं। इरा खान ने अपने इस वीडियो को शेयर कर कहा है कि वो वीडियो के जरिए इस मुद्दे पर बात करना चाहती हैं। इसीलिए वो ये वीडियो शेयर कर रही है। इरा खान ने ये भी बताया है कि ये एक बीमारी है और इसे एक बीमारी की तरह लेना चाहिए।

इरा खान ने इस वीडियो की शुरूआत करते हुए कहा, ‘मैं डिप्रेस्ड हूं’ इसके आगे वो कहती हैं, ‘मैं पिछले चार सालों से डिप्रेशन का शिकार हूं। मैं डॉक्टर के पास भी गई हूं और मैं क्लिनिक्ली डिप्रेस हूं। हालांकि अब मैं काफी अच्छा महसूस कर रही हूं। मैं पिछले एक साल से मेंटल हेल्थ को लेकर कुछ करना चाहती थी। लेकिन मुझे समझ नहीं आ रहा था कि मैं क्या करूं। तो मैंने सोचा कि आपको अपने सफर पर लेकर चलती हूं। देखते हैं आगे क्या होता है।’ इरा खान का ये वीडियो आप नीचे देख सकते हैं।

इरा खान ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन भी काफी इमोशनल दिया है। उन्होंने लिखा, ‘बहुत कुछ चल रहा है, बहुत सारे लोग बहुत कुछ कह रहे हैं… चीजें वाकई काफी भ्रामक और तनावपूर्ण हैं और सीधी और ठीक हैं लेकिन ये ठीक नहीं हैं और जीवन के साथ नहीं है। ये सब कहने का कोई तरीका नहीं है। लेकिन मुझे लगता है कि मुझे एक रास्ता मिल गया है। या कम से कम समझ में आ गया है कि कैसे इसे थोड़ा और ज्यादा समझा जा सकता है। मेंटल हेल्थ और मेंटल बीमारी के बारे में। तो इस यात्रा पर मेरे साथ आइए… मेरी अपनी अजीब और विचित्र की आवाज, कभी-कभी बच्चे की तरह, लेकिन ये उतना ईमानदार होगा जितना हो सकता है। आइए चर्चा करें। हैप्पी वर्ल्ड मेंटल हेल्थ डे।’

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Trump-Putin Diesel Deal: रूस से डीजल खरीदेगा अमेरिका, फैसले पर भड़के जेलेंस्की

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर...