Shocking Incident: अवैध संबंध में दंपत्ति की हत्या,शवों को घर में गडढा खोदकर छुपाया,महिला सहित चार गिरफ्तार

उत्तर प्रदेशShocking Incident: अवैध संबंध में दंपत्ति की हत्या,शवों को घर में गडढा...

Date:


Shocking Incident: अवैध संबंध में दंपत्ति की हत्या,शवों को घर में गडढा खोदकर छुपाया,महिला सहित चार गिरफ्तार

बिजनौर। एक दंपत्ति की हत्या (Shocking Incident) करके पति पत्नी के शव को घर के घेर में मिट्टी खोदकर आरोपी द्वारा दबा दिया गया था। पुलिस ने सर्विलांस के जरिए पति पत्नी के शव को मिट्टी से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा है। इस घटना में पुलिस ने एक महिला सहित कुल 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताछ में पता चला है कि प्रेम प्रसंग में फंसा कर प्रॉपर्टी के मामले में पति और पत्नी की गला घोट कर हत्या करके उनके शव को मिट्टी में दबाया गया था।

Read also: Crime News: घर में घुसकर बुजुर्ग दंपत्ति पर बरसाई गोलियां,महिला की मौत पति अस्पताल में भर्ती

बिजनौर थाना कोतवाली (Bijnor Police Station Kotwali) शहर के नजीबाबाद रोड पर शिवलोक कॉलोनी के रहने वाले राजेश अग्रवाल और उनकी पत्नी बबली उर्फ बबीता की लाश आज बिजनौर के हमीदपुर के गांव में रहने वाली रोमा के घर के घेर के पीछे मिट्टी में दबी हुई दंपत्ति की लाश मिली है। लाश मिलने के बाद पुलिस ने इस घटना में महिला रोमा और उसके बेटे तुषार सहित मुकेश और मोंटी को हिरासत में लिया है। इस घटना को लेकर एसपी डॉ धर्मवीर सिंह ने बताया कि राजेश अग्रवाल का रोमा के साथ प्रेम प्रसंग था। साथ ही रोमा के घर में मुकेश और मोंटी का भी आना जाना था। पुलिस पूछताछ में पता चला है कि प्रॉपर्टी के लालच को लेकर रोमा ने अपने बेटे तुषार और मुकेश और मोंटी के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची थी। इन लोगों ने पहले दंपत्ति की गला घोट कर हत्या की बाद में रोमा के घर के पीछे बने घेर में लाश को मिट्टी में आरोपियों द्वारा दबा दिया गया।ये भी पता चला है कि मृतक मूलता अलीगढ़ के रहने वाले थे। जबकि उनकी पत्नी उत्तराखंड की रहने वाली थी।

Read also: यूपी में बुजुर्ग दंपत्ति को मारी गोली, हिरासत में बेटा

मृतिका बबीता के भाई मनोज कुमार राणा जो कि गाजियाबाद के रहने वाले हैं उन्होंने 28 फरवरी को अपनी बहन और जीजा की गुमशुदगी बिजनौर थाने में दर्ज कराई थी। पुलिस ने दंपत्ति हत्या के मामले में रोमा सहित मुकेश और मोंटी और तुषार को गिरफ्तार किया है और हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। साथ ही पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल बिजनौर भेज दिया है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...