Shocking Incident: महाशिवरात्रि पर मिलावटी कुट्टू का आटा खाने से दर्जनों लोगो की तबियत बिगड़ी

उत्तर प्रदेशShocking Incident: महाशिवरात्रि पर मिलावटी कुट्टू का आटा खाने से दर्जनों लोगो...

Date:


Shocking Incident: महाशिवरात्रि पर मिलावटी कुट्टू का आटा खाने से दर्जनों लोगो की तबियत बिगड़ी

मुजफ्फरनगर। जिले में महाशिवरात्रि (Mahashivratri) के त्यौहार पर मिलावटी कुट्टू के आटे से बना भोजन खाने से दर्जनों लोगों की तबियत बिगड़ गई जीने दे रात से ही जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया जहां पर कई लोगों की हालत अभी भी खाद है जिन का इलाज जिला चिकित्सालय में जारी है वही डाक्टर ने भी फूड प्वाइजनिंग का मामला के चलते बीमार होना बताया गया है सभी की हालत खतरे से बाहर है और जल्द ही ठीक होगा अपने घर लौट जाएंगे दरअसल मंगलवार को महाशिवरात्रि पर्व पर देशभर में श्रद्धालुओं द्वारा व्रत रखकर इस पर्व को मनाया जा रहा था तभी मुजफ्फरनगर में एक दर्जन से ज्यादा लोग फूड फोर्जिंग का शिकार हो गए। हालत बिगड़ने पर सभी मरीजों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया जहां सभी का उपचार चल रहा है। पीड़ित मरीजों का कहना है कि महाशिवरात्रि का व्रत रखने के बाद देर शाम जब उन्होंने कुट्टू के आटे की पकौड़ी और पूरिया खाई तो उल्टी लूज मोशन और चक्कर आने लगे हालत ज्यादा खराब होने पर परिवार के लोगों ने सभी को जिला हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है

Read also: बिहार: महाशिवरात्रि पर शिवालयों में भक्तों का तांता, निकलेगी शोभायात्रा


जनपद मुज़फ्फरनगर में मंगलवार देर शाम महाशिवरात्रि के पर्व (Festivals of Mahashivratri) पर व्रत रखने वाले श्रद्धालुओं ने देर शाम व्रत खोलने के लिए कुट्टू के ऑटो की पकौड़ी और कचोरी खाकर व्रत खोला तभी कुछ देर बाद सभी श्रद्धालुओं को फूड प्वाइजनिंग की शिकायत हो गई। ज्यादा खराब होने पर सभी मरीजों को जिला हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों द्वारा सभी का उपचार किया जा रहा है। मुजफ्फरनगर जिला हॉस्पिटल के सीएमएस राकेश कुमार ने बताया कि मंगलवार देर शाम एक दर्जन से ज्यादा मरीज फूड पॉइजनिंग का शिकार हुए थे जिन्हें उपचार के लिए जिला हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। यह सभी मरीज जनपद के अलग-अलग थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं जिनमें अधिकांश रूप से महिलाएं और पुरुष शामिल है। सभी का उपचार किया जा रहा है इनमें से कुछ मरीज छुट्टी करा कर प्राइवेट हॉस्पिटल में चले गए हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related