लाइफस्टाइल डेस्क। Kashmir Valley Beautiful Places – कश्मीर भारत में घूमने के लिए सबसे खूबसूरत जगहें में से एक है , ये न सिर्फ भारतीय पर्यटकों को आकर्षित करती है बल्कि ये लाखों विदेशी पर्यटकों को भी अपनी ओर खींचती है। इसे धरती का स्वर्ग कहा जाता है, क्योकि यहां की बर्फीली वादियां, हरियाली, झील और यहां का अतिथि सत्कार देख लोग यही बस जाते है। ऐसे में अगर आप कभी यहां घूमने का प्लान बनाए तो इन जगहों पर जाना न भूले।
युसमर्ग (Yusmarg) –

युसमर्ग श्रीनगर से 45 किलोमीटर दूर बडगाम इलाके में है, यहां विदेशी वातावरण का अनुभव होता है। बता दे, यहां सेब, अमरूद और पुदीने की खेती भी होती है। यहां के नज़ारे आपका मन मोह लेंगे।
Read also: मार्च में राजस्थान जाने का प्लान है तो इन जगहों की सैर जरूर करे!!
गुरेज (Gurez) –

गुरेज काफी मशहूर घाटी है, ये श्रीनगर से 130 किलोमीटर की दूरी पर है। यकीन मानिए, यहां की झील के आसपास के मनमोहक नजारे आपका दिन बना देंगे। बता दे, इस घाटी में किशनगंगा नदी समेत कई अन्य नदी बहती हैं।
अरु वैली (Aru Valley) –

अरु वैली एक खूबसूरत हिल स्टेशन है, जो पहलगाम से 12 किलोमीटर दूर है। यहां झरने, ऊंची चोटियां और पास में ही लिद्दरवट वैली घूम सकते है। इसके अलावा, कोल्हाई ग्लेशियर और तरसर मानसर झील का भी आनंद उठा सकते है।
Read also: भारत की प्राकृतिक सुंदरता को देखना चाहते है तो इन जगहों की सैर करे
लोलाब वैली (Lolab Valley) –

अगर आपको शांत जगह पर सुकून चाहिए तो लोलाब वैली आपके लिए परफेक्ट है। प्राकृतिक सुंदरता के बीच आप सुकून के पल बिता सकते है। यहां आपको कई सेब के बाग देखने को मिलेंगे, जो की बेहद खूबसूरत है।

