UP News: सपा के गढ इटावा में आयोजित सरकारी कार्यक्रम में पहुंचे शिवपाल यादव ने की योगी सरकार की तारीफ, बांटे टैबलेट स्मार्टफोन

उत्तर प्रदेशUP News: सपा के गढ इटावा में आयोजित सरकारी कार्यक्रम में पहुंचे...

Date:

लखनऊ। इटावा जो कि सपा का गढ़ माना जाता है। समाजवादी पार्टी के इस गढ़ में सपा के अलावा किसी सरकार ने कभी कोई कार्यक्रम नहीं करवाया। लेकिन आज प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने मुफ्त टैबलेट स्मार्टफोन योजना के तहत कार्यक्रम आयोजित करवाकर पिछले सारे मिथक तोड़ दिए।

Also Read : Dalmia Group की कंपनी के खिलाफ कोर्ट ने मुकदमा चलाने का दिया आदेश, अंसल ग्रुप के 53.14 करोड़ रूपये हड़पने के आरोप

सबसे अधिक हैरानी इस बात हुई कि भाजपा सरकार के इस कार्यक्रम में मंच पर सपा संस्थापक मुलायम सिंह के भाई और विधायक शिवपाल सिंह यादव भी उपस्थित थे। सपा संस्थापक रहे और विधायक शिवपाल सिंह यादव ने भाजपा सरकार की इस योजना की जमकर तारीफ की।

शिवपाल ने भाजपा सरकार की इस योजना को छात्रों के हित में बताते हुए सरकार का सही कदम बताया। शिवलाल सिंह यादव ने आज कहा कि आत्मनिर्भर बनने के लिए टैबलेट स्मार्टफोन जरूरी हैं। बिना इनके उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाले  बच्चों का भविष्य उज्जवल नहीं हो सकता।

Also Read : UP News : योगी कैबिनेट के इकलौते मुस्लिम मंत्री ने क्यों कहा, ये दिल्ली नहीं यूपी है…

जसवंतनगर से सपा के विधायक और पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने भाजपा सरकार के इस कार्यक्रम में शामिल होकर इटावा के जमुना बाग आईटीआई कालेज के 101 छात्रों को टैबलेट वितरित किए। 
कार्यक्रम के बाद भाजपा में शामिल होने के सवाल को शिवपाल यादव ने बाखूबी टाल दिया। उन्होंने कहा कि संगठन का काम शुरू हो गया है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related