आज रविवार को मेरठ सहित देश के प्रमुख महानगरों में ये है Petrol-Diesel का भाव

न्यूज़आज रविवार को मेरठ सहित देश के प्रमुख महानगरों में ये है...

Date:

मेरठ। आज रविवार को मेरठ सहित देश के प्रमुख महानगरों में पेट्रोल और डीजल के दामों में किसी प्रकार का कोई बदलाव नहीं हुआ। यानी आज लगातार 11 वें दिन मेरठ सहित देश में पेट्रोल और डीजल के दाम स्थिर हैं।  पेट्रोल और डीजल की कीमत में किसी प्रकार की तेजी नहीं दिखाई दी है।

Also read: मेरठ सहित देश में ऐसा है पेट्रोल डीजल का हाल,एक क्लिक पर जाने अपने शहर का भाव

रविवार को मेरठ में पेट्रोल की कीमत अपने कल शनिवार के दाम 105.01 रुपये प्रति लीटर पर बनी हुई है। जबकि डीजल की कीमत आज 96.58 रुपये प्रति लीटर हैं। डीजल की ये कीमत पिछले 11 दिन से ऐसे ही बनी हुई है। पिछले 11 दिन से स्थिर पेट्रोल डीजल के दाम जल्द ही बढने के संकेत तेल कं​पनियों की तरफ से मिल रहे हैं। इस समय क्रूड ऑयल के दाम बढ़ने शुरू हो चुके  हैं। बढ़ते दामों के बीच पेट्रो पदार्थ की कीमतें एक बार फिर से उछाल मार सकती हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related