भारतीय क्रिकेटर का फ़िल्मी दुनिया से एक पुराना है, समय समय पर भारतीय क्रिकेट स्टार्स फिल्मों में अपना भाग्य आज़माते रहे हैं, फिर वह चाहे सलीम दुर्रानी हों, संदीप पाटिल हों, अजय जडेजा हों या श्रीसंत। इसी कड़ी में अब एक नया नाम जुड़ने वाला है टीम इंडिया के गब्बर यानि शिखर धवन का. खबर मिली है कि वह जल्द ही एक्टिंग के मैदान में भी जमकर चौके छक्के लगाने वाले हैं.
Also Read : IPL 2022: दिलचस्प हुई प्ले ऑफ की दौड़
खबर तो यह भी कि शिखर धवन ने फिल्म की शूटिंग भी पूरी कर ली है, बस अब इंतज़ार है फिल्म की रिलीज़ का हालाँकि फिल्म का टाइटल क्या है इसका खुलासा नहीं हुआ है. वैसे यह फिल्म इसी वर्ष रिलीज़ होने वाली है और धवन की इसमें एक फुल और प्रॉपर भूमिका होगी. दरअसल गब्बर सिंह मेरा मतलब शिखर धवन के फ़िल्मी दुनिया के लोगों से अच्छे रिश्ते हैं इसलिए जब उनके पास एक निर्माता फिल्म की ऑफर लेकर पहुंचे तो शिखर ने उसे स्वीकार कर लिया। इससे पहले भी शिखर धवन अक्षय कुमार की एक फिल्म के सेट पर नज़र आये थे और तब भी यह बातें उड़ी थीं कि वह इस फिल्म का हिस्सा हैं लेकिन ऐसा नहीं था मगर किसी फिल्म का हिस्सा बनने में उन्हें ज़्यादा समय नहीं लगा.
वहीँ पंजाब किंग्स की ओर आईपीएल में नई पारी खेलते हुए शिखर धवन ज़ोरदार फॉर्म में चल रहे हैं. अबतक 13 मैचों में 400 से ज़्यादा रन बना चुके हैं वह 127 के अच्छे स्ट्राइक रेट के साथ. पंजाब किंग्स का अभी एक मैच बाक़ी है, उसे प्ले ऑफ में पहुँचने के लिए यह मैच बहुत अच्छे मार्जिन से जीतना होगा और दूसरी टीमों के बीच होने वाले मैचों का इंतज़ार भी. पंजाब को अपने आखरी लीग मैच में शिखर धवन से एक ज़ोरदार पारी की उम्मीद होगी।
Also Read : Thomas Cup Badminton Final : बैडमिंटन में भारत ने रचा इतिहास, थॉमस कप पर पहली बार हुआ कब्ज़ा

