IPL 2022: दिलचस्प हुई प्ले ऑफ की दौड़

स्पोर्ट्सIPL 2022: दिलचस्प हुई प्ले ऑफ की दौड़

Date:

आईपीएल 2022 की बात करें तो अब तक बड़ी उठापटक वाला रहा है। एक तरफ जहाँ क्रिकेट की इस महालीग में शामिल हुई दो नयी टीमों गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपर जायंट्स ने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत शानदार तरीके से की है वहीँ लीग पर अबतक राज कर रही मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स का बेहद बुरा हाल रहा है। इन दोनों ने मिलकर अबतक आईपीएल के 9 टाइटल जीते हैं लेकिन इस बार दस टीमों में यह सबसे निचले पायदान पर हैं।

Also read: टाटा आईपीएल 2022 का आधिकारिक भागीदार होगा स्विगी इंस्टामार्ट

बात करते हैं प्ले ऑफ की सभी टीमें लीग यात्रा कम्पलीट करने वाली हैं, किसी का एक मैच बचा है तो किसी के पास अभी दो मैच बाक़ी हैं। गुजरात की टीम इस समय अंक तालिका में 20 पॉइंट लेकर सबसे ऊपर है और प्ले ऑफ के लिए Qualify कर चुकी है और टॉप पर भी है क्योंकि अब कोई भी टीम 20 हासिल नहीं कर सकती। दूसरी नई टीम LSG अभी तक नंबर एक और नंबर दो की पोजीशन पर ऊपर नीचे हो रही थी लेकिन कल राजस्थान के हाथों मिली हार के बाद वह खिसक नंबर तीन पर आ गयी है।

इन दोनों के अलावा प्लेऑफ की दौड़ में अभी दिल्ली कैपिटल्स का नाम भी शामिल है, उसके अभी 12 मैचों में 12 अंक हैं, अपने अंतिम दोनों मैच जीतकर वह 16 अंक प्राप्त कर सकते हैं। वहीँ पंजाब किंग्स के पास भी 12 अंक हैं और उसके पास भी अभी दो मैच हैं जिन्हें जीतकर उसके भी 16 अंक हो सकते हैं, बंगलुरु की टीम के अभी 13 मैचों में 14 अंक हैं, RCB अगर अपना अंतिम मैच जीत भी जाती है तो उसे बड़े मार्जिन से ही जीतना होगा क्यों उसका नेट रन रेट -0.323 है। 

Also read: आईपीएल 2022 : चेन्नई सुपर किंग्स में गेंदबाजी क्रम पर उठे सवाल

एक टीम और भी है जिसके पास प्ले ऑफ में पहुँचने के बहुत क्षीण से अवसर हैं। KKR को अपना अंतिम मैच लखनऊ से खेलना है जिसे उसे हर हाल में जीतना होगा और अच्छे मार्जिन से जीतना होगा और फिर उसे दूसरी टीमों के रिजल्ट्स पर निर्भर रहना होगा। KKR के प्ले ऑफ में पहुँचने के लिए इतने किन्तु परन्तु लगे हुए हैं जो कि उसके लिए असंभव सी पोजीशन बनाते हैं। अंक तालिका और नेट रन रेट को अगर देखें तो प्ले ऑफ लिए दौड़ काफी दिलचस्प हो चुकी है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

यूपी के बिजली उपभोक्ताओं को जून में लगेगा करंट, 10% तक बढ़ेगा बिल का भार

मार्च की महंगी बिजली खरीद की कीमत अब चुकाएंगे...

क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के ‘मासूम’ चेहरे पर फिदा हुए शेखर कपूर

डायरेक्टर ने जताई उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करने...

न जाने किस गली में ज़िंदगी की शाम हो जाए

जाने माने शायर बशीर बद्र का शुक्रवार को 91...