Share market close: Sensex और निफ्टी गिरावट के साथ बंद, ये है बाजार गिरने का कारण

बिज़नेसShare market close: Sensex और निफ्टी गिरावट के साथ बंद, ये है...

Date:

stock market Share market Today close: सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन आज बुधवार को शेयर बाजार में गिरावट देखी गई। दोनों सूचकांकों में 1 प्रतिशत से अधिक की गिरावट दर्ज की गई। सेंसेक्स में आज 676.53 अंकों की गिरावट आई यह 65782.78 अंकों पर आ गया। ज​बकि आज निफ्टी में 219.10 अंकों की गिरावट दर्ज की गई। बैंक निफ्टी में 596.80 अंकों की गिरावट आई और ये 44995.70 अंकों के स्तर पर बंद हुआ।

हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन आज बुधवार 2 अगस्त को शेयर बाजार औंधे मुंह गिर गए। शेयर बाजार के दोनों सूचकांक 1 फीसदी से अधिक तक टूट गए। निफ्टी में 207 अंकों की गिरावट दर्ज की गई और ये 19,526 अंकों पर बंद हुआ। आज दोपहर बेंचमार्क बीएसई सेंसेक्स 954 अंकों तक नीचे आ गया और ये 65,505 अंकों पर पहुंच गया था। बेंचमार्क एनएसई निफ्टी 291 अंकों तक गिर गया था। बैंक निफ्टी 596.80 अंक टूटकर 44,995.70 पर बंद हुआ। BSE मिड कैप 423.15 अंकों की टूट के साथ 29,926.19 पर बंद हुआ। वहीं BSE स्मॉल कैप 416.63 अंकों ​की गिरावट के साथ 34,761.22 पर बंद हुआ है।

विदेशी संस्थागत निवेशकों द्वारा बिक्री

पिछले चार से पांच माह में विदेशी संस्थागत निवेशक लगातार घरेलू शेयर बाजार में निवेश करते आ रहे हैं। लेकिन कल मंगलवार को उन्होंने 774 करोड़ रुपए के शेयर बेच डाले। विशेषज्ञों की मानें तो विदेशी संस्थागत निवेशक भारत के घरेलू बाजार में बिकवाली जारी रखेंगे तो इससे भारतीय शेयर बाजार पर नकारात्मक असर पड़ सकता है। जानकारों की माने तो इस बार बाजार में तेजी में छोटे-बड़े सभी तरह के शेयरों ने हिस्सा लिया था। जिस कारण शेयर की कीमत में तेजी से वृद्धि हुई है। ऐसे में foreign investors के लिए India Share Market महंगा हो सकता है।

क्रूड ऑयल में उछाल

गिरावट के अन्य कारणों में क्रूड ऑयल का दाम तेज हुआ है। कच्चे तेल का भाव हाल में 85 डॉलर प्रति बैरल से अधिक पर पहुंच गया था। इस हफ्ते के अंत में तेल उत्पादक देशों OPEC+ की बैठक होनी है। यदि ओपेक देश उत्पादन बढ़ाने का निर्णय नहीं लेते तो कच्चे तेल की कीमतों में और तेजी आएगी। चीन में लंबे समय से Crud Oil की मांग बढ़ रही है जिसका असर Oil Rate पर पड़ता है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related