Share market close: Sensex 583 अंक और nifty 159 अंकों की मजबूती के साथ बंद

फीचर्डShare market close: Sensex 583 अंक और nifty 159 अंकों की मजबूती...

Date:

नई दिल्ली। अंतराष्ट्रीय बाजारों से मिले सकारात्मक संकेतों के चलते आज बुधवार के कारोबार में शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुए। सेंसेक्स 583 अंक मजबूत हुआ, वहीं निफ्टी 159 अंकों की बढ़त के साथ 17,500 के पार निकल गया। आज कारोबारियों को काफी मुनाफा हुआ है।
BSE का 30 शेयरों वाला मानक सूचकांक सेंसेक्स 582.87 अंक यानी 0.99 फीसदी मजबूत होकर 59,689.31 अंक पर बंद हुआ।

कारोबार के दौरान सेंसेक्स ऊंचे में 59,747.12 तक गया और नीचे में 59,094.40 तक आया। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 159 अंक यानी 0.91 फीसदी चढ़ा। निफ्टी कारोबार के अंत में 17,557.05 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान निफ्टी ऊंचे में 17,570.55 तक गया और नीचे में 17,402.70 तक आया।

Today Top Gainers

आज के कारोबार में सेंसेक्स के शेयरों में 20 शेयर हरे निशान पर बंद हुए। HDFC बैंक, लार्सन एंड टूब्रो, HDFC, ITC और SUN फार्मा सेंसेक्स के टॉप 5 गेनर्स रहे। सबसे अधिक लाभ लार्सन एंड टूब्रो के शेयरों को हुआ। इसके शेयर करीब 3.96 फीसदी तक चढ़े।

Today Top Losers

वहीं दूसरी तरफ सेंसेक्स के शेयरों में 10 शेयर लाल निशान पर बंद हुए। इंडसइंड बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, SBI, NTPC और मारुति सेंसेक्स के टॉप लूजर्स रहे। सबसे अधिक नुकसान महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयरों को हुआ। इसके शेयर करीब 1.29 फीसदी तक गिर गए।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related