Today Share market open: हरे निशान पर खुला बाजार, Sensex में 100 अंक का उछाल

फीचर्डToday Share market open: हरे निशान पर खुला बाजार, Sensex में 100...

Date:

नई दिल्ली। आज सोमवार को कारोबारी दिन की शुरूआत शेयर बाजार के लिए अच्छी रही। शेयर बाजार में हफ्ते के पहले कारोबारी दिन हरे निशान पर बाजार खुला है। इस दौरान सेंसेक्स 100 अंकों तक उछला है। वहीं दूसरी ओर निफ्टी भी मजबूत होकर 17350 के पार पहुंच गया है। हालांकि शुरुआती बढ़त के बाद बाजार में बिकवाली दिखनी भी शुरू हो गई है। फिलहाल सेंसेक्स सपाट तरीके से 5.66 (-0.01%) अंकों की गिरावट के साथ 58,985.86 अंकों पर कारोबार कर रहा है, जबकि निफ्टी 8.80 (0.05%) अंक ऊपर 17,368.55 अंकों के लेवल पर कारोबार कर रहा है।

बीते सप्ताह भारतीय बाजार ने लगभग 2.5% की बड़ी बढ़त हासिल की थी। इसके पीछे बैंकिंग सेक्टर में आए संकट का धीरे-धीरे कम होना प्रमुख कारण रहा। सप्ताह के अंत में Nifty 2.45% की बढ़त प्राप्त करते हुए 17,359.75 पर बंद हुआ, तो वहीं Sensex ने 2.55% की बढ़त प्राप्त करते हुए 58,991.52 का आंकड़ा छुआ।

आने वाले सप्ताह में बाजार 4 अप्रैल को महावीर जयंती और 7 अप्रैल को गुड फ्राईडे के कारण बंद रहेगा। इसके अतिरिक्त अगला सप्ताह रिजर्व बैंक की घोषणाओं पर काफी ज्यादा निर्भर रहेगा। क्योंकि आने वाले सप्ताह में रिजर्व बैंक की तीन दिवसीय मॉनेटरी पॉलिसी मीटिंग भी शुरू हो रही है। इस मीटिंग के परिणाम 6 अप्रैल को घोषित होंगे, जिसमें ब्याज दरों और देश की इकोनॉमी के बारे में रिजर्व बैंक की घोषणाएं प्रमुख रहेंगी।

बाजार से आ रही खबरों के मुताबिक रिजर्व बैंक आने वाले दिनों में प्रमुख ब्याज दर 25 बेसिस प्वाइंट बढ़ा सकता है और इसके बाद ब्याज दर पूरे साल स्थिर रहेंगी। हालांकि, इस बात की घोषणा अभी तक नहीं हुई है। फरवरी 2023 में हुई इसकी मीटिंग के बाद रिजर्व बैंक ने रेपो रेट 25 बेसिस प्वाइंट तक बढ़ा दिए थे, जो कि लगातार होने वाली छठवीं बढ़त थी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

एयरटेल पोस्टपेड ग्राहकों को मिर्जापुर: द मूवी के प्रीमियर में शामिल होने का खास मौका

एयरटेल ने अपने पोस्टपेड एडवांटेज क्लब के तहत मिर्जापुर:...