मॉनेटरी पॉलिसी से शेयर बाजार खुश

बिज़नेसमॉनेटरी पॉलिसी से शेयर बाजार खुश

Date:


मॉनेटरी पॉलिसी से शेयर बाजार खुश

रिजर्व बैंक की मॉनेटरी पॉलिसी से शेयर बाजार खुश हुआ है. खासतौर से सिस्टम में लिक्विटी बनाए रखने के उपायों से बैंक शेयरों में शानदार तेजी आई है. बैंक शेयरों में तेजी के दम पर निफ्टी एक बार फिर 14800 के पार निकल गया है. सेंसेक्स भी 450 अंकों से ज्यादा मजबूत होकर बंद हुआ है. इसके पहले बाजार की शुरूआत भी तेजी के ही साथ हुई थी. फिलहाल कारोबार के अंत में सेंसेक्स 460 अंक मजबूत होकर 49662 के स्तर पर बंद हुआ है.

वहीं निफ्टी भी 125 अंकों की तेजी के साथ 14809 के स्तर पर बंद हुआ है. बाजार में चौतरफा खरीददारी रही है. बैंक और फाइनेंशियल शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी रही है. बैंक इंडेक्स 1.42 फीसदी चढ़ा है. जबकि पीएसयू बैंक इंडेक्स में 1.88 फीसदी तेजी है. आईटी और आटो शेयरों का भी सपोर्ट मिला है.

एसबीआई, महिंद्रा एंड महिंद्रा और नेस्ले इंडिया आज के टॉप गेनर्स हैं. वहीं टाइटन कंपनी और एनटीपीसी टॉप लूजर्स रहे हैं. ग्लोबल संकेतों की बात करें तो मंगलवार को अमेरिकी बाजारों में उपरी स्तरों से मुनाफा वसूली देखने को मिली है. लेकिन आज डाउ फ्यूचर्स बढ़त दिखा रहा है. वहीं एशियाई बाजारों से मिले जुले संकेत रहे हैं. बता दें कि आरबीआई ने ब्याज दरों में कोई बदलाव न करते हुए रेपो रेट को 4 फीसदी पर बरकरार रखा है. लिक्विडिटी के उपाय किए गए हैं, वहीं आगे के लिए रुख भी नरम है. वित्त वर्ष 2022 में जीडीपी ग्रोथ 10.5 फीसदी रहने का अनुमान है.

आज के कारोबार में लॉर्जकैप शेयरों में तेजी देखने को मिल रही है. सेंसेक्स 30 के 26 शेयर हरे निशान में बंद हुए हैं. 4 में कमजोरी रही है. टॉप गेनर्स की लिस्ट में एसबीआई, महिंद्रा एंड महिंद्रा, नेस्ले इंडिया, इंडसइंड बैंक, बजाज आटो, आईसीआईसीआई बैंक, मारुति और एयरटेल रहे हैं. वहीं टॉप लूजर्स में टाइटन कंपनी, एनटीपीसीटी, एचयूएल और बजाज फिनसर्व शामिल हैं.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

UP Election: ओवैसी का सपा-कांग्रेस को गठबंधन का ऑफर, बोले- योगी को तीसरी बार CM नहीं बनने देंगे

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले AIMIM प्रमुख असदुद्दीन...

Cyclone Arnab: आंध्र तट से टकराया ‘अर्नब’, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर आंध्र प्रदेश से लेकर...