फ़ीफ़ा ने पाकिस्तान फुटबॉल फेडरेशन को निलंबित किया

स्पोर्ट्सफ़ीफ़ा ने पाकिस्तान फुटबॉल फेडरेशन को निलंबित किया

Date:


फ़ीफ़ा ने पाकिस्तान फुटबॉल फेडरेशन को निलंबित किया

नई दिल्लीः फीफा परिषद के ब्यूरो ने बुधवार को थर्ड पार्टी के हस्तक्षेप के कारण पाकिस्तान फुटबॉल फेडरेशन (PFF) को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया क्योंकि यह फीफा के नियमों का गंभीर उल्लंघन है।

फीफा ने एक बयान में कहा कि “प्रदर्शनकारियों के एक समूह द्वारा लाहौर में पीएफएफ मुख्यालय पर हाल में ही शत्रुतापूर्ण तरीके से अधिग्रहण और पीएफएफ में फीफा द्वारा नियुक्त की गई समिति को हटा दिया गया, जिसके बाद यह फैसला किया गया है।”

आगे कहा गया है, “फीफा ने एक पत्र जारी किया, जिसमें कहा गया था कि पीएफएफ मुख्यालय के नाजायज कब्जे को नहीं हटाया गया और फीफा द्वारा मान्यता प्राप्त पदाधिकारियों को अपने शासनादेश को पूरा करने के लिए भवन तक पहुंच की अनुमति नहीं दी गई तो यह मामला तुरंत निर्णय लेने वाली ब्यूरो के सामने पहुंच जाएगा।”

फीफा को पीएफएफ की सामान्यीकरण समिति से पुष्टि मिलने के बाद ही यह निलंबन हटाया जाएगा कि पीएफएफ के परिसर, खाते, प्रशासन और संचार चैनल फिर से अपने पूर्ण नियंत्रण में हैं और यह बिना किसी अड़चन के अपना काम जारी रख सकते हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

UP Election: ओवैसी का सपा-कांग्रेस को गठबंधन का ऑफर, बोले- योगी को तीसरी बार CM नहीं बनने देंगे

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले AIMIM प्रमुख असदुद्दीन...

Cyclone Arnab: आंध्र तट से टकराया ‘अर्नब’, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर आंध्र प्रदेश से लेकर...