बैरक संख्या-15 मुख़्तार अंसारी का नया निवास

उत्तर प्रदेशबैरक संख्या-15 मुख़्तार अंसारी का नया निवास

Date:


बैरक संख्या-15 मुख़्तार अंसारी का नया निवास

बांदा: मऊ से बहुजन समाज पार्टी के बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी पंजाब से बांदा जेल पहुँच चुके हैं और बैरक संख्या-15 उनका नया ठिकाना बना है . पंजाब की रोपड़ जेल से करीब 16 घंटों में 900 किलोमीटर का सफर तय करने के बाद इस बाहुबली नेता को बाँदा जेल पहुँचाया गया.

होटलों और मकानों के किरायेदारों की छानबीन
प्रयागराज जोन के अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) प्रेम प्रकाश ने बताया कि मुख्तार अंसारी का काफिला मंगलवार की शाम करीब छह बजे बागपत में पेरिफेरल एक्सप्रेस वे से उत्तर प्रदेश में दाखिल हुआ. मुख्तार अंसारी के बांदा जेल पहुंचने से पहले जेल को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया था. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मुख्तार अंसारी की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए शहर के होटलों और मकानों के किरायेदारों की भी छानबीन की जा रही है.

जेल में सख्त सुरक्षा
बांदा के प्रभारी जेलर प्रमोद तिवारी ने बताया ‘जेल परिसर में सुरक्षा के इंतजाम पूरे हैं. जेल के बाहर और भीतर सुरक्षाकर्मी तैनात कर दिए हैं. जेल की बैरक संख्या-15 में रोशनी, पेयजल व्यवस्था और साफ सफाई पहले की दुरुस्त की जा चुकी है.’

बैरक संख्या-15 में अन्य कैदियों की आवाजाही पर रोक
उन्होंने बताया कि बैरक संख्या-15 में अन्य कैदियों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है और बैरक के अंदर भी तीन सुरक्षाकर्मियों की तैनाती रहेगी. तिवारी ने बताया कि अब तक खुला रहने वाला जेल परिसर का मुख्य द्वार बंद कर दिया गया है और तलाशी के बाद सिर्फ ड्यूटी पर आने वाले जेलकर्मियों को ही प्रवेश की अनुमति है.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

आयुष्मान भारत और हेल्थ इंश्योरेंस में क्या अंतर है?

आज के समय में स्वास्थ्य खर्च लगातार बढ़ रहे...

आयुष्मान भारत योजना से जुड़े आम सवाल और जवाब (FAQs)

आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) भारत सरकार...

पीएम किसान सम्मान निधि योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

कृषि भारत की अर्थव्यवस्था का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है...