लाल निशान पर बंद हुआ आज सोमवार को Share Market

न्यूज़लाल निशान पर बंद हुआ आज सोमवार को Share Market

Date:

नई दिल्ली। आज सोमवार को दिनभर के कारोबार में शेयर बाजार में उतार चढ़ाव जारी रहा। बाजार बंद होने के समय  बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का  सूचकांक सेंसेक्स 483 अंक यानी  0.81 प्रतिशत गिरकर 58,965 पर बंद हुआ। जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज  निफ्टी सूचकांक 103 अंक यानी 0.58 प्रतिशत फिसलकर 17,681 स्तर पर बंद हुआ। इस कारोबारी सप्ताह के पहले दिन शेयर बाजार गिरावट के साथ ही खुला और अंत में गिरावट के साथ लाल निशान पर बंद हुआ। 

Read also: Tata Alesky ने फर्श से पहुंचाया अर्श पर, छप्पर फाड़कर दिया Return

इससे पहले कमजोर वैश्विक संकेतों के दरमियान बीएसई सेंसेक्स 203 अंक या 0.34 प्रतिशत नीचे गिरकर 59,244 पर खुला।  जबकि एनएसई निफ्टी सूचकांक ने 46 अंक या 0.26 फीसदी की गिरावट के साथ 17,738 पर सप्ताह के पहले कारोबार दिन की शुरुआत की। बाजार खुलने के साथ 1730 शेयरों में जोरदार  तेजी दिखी। वहीं 584 शेयरों में गिरावट दर्ज हुई। जबकि 141 शेयरों में किसी प्रकार का बदलाव नहीं मिला।

इससे पहले बीते सप्ताह के शुक्रवार को यानी आखिरी कारोबारी दिन भारतीय रिजर्व बैंक की दो दिवसीय समीक्षा बैठक के परिणामों की घोषणा की गई थी। जिसके बाद शेयर बाजार में जबरदस्त उछाल आया। शुक्रवार को बाजार बंद के समय सेंसेक्स 412 अंक  की बढ़त के साथ 59,447 अंकों पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी 145 अंक की बढ़त के साथ 17,784  पर बंद हुआ था।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related