Tata Alesky ने फर्श से पहुंचाया अर्श पर, छप्पर फाड़कर दिया Return

न्यूज़Tata Alesky ने फर्श से पहुंचाया अर्श पर, छप्पर फाड़कर दिया Return

Date:

नई दिल्ली। देश की पहली स्वदेशी मोटर कंपनी टाटा के शेयर पर आज हर कोई अपना भाग्य अजमाने को तैयार है। टाटा कंपनियों के शेयरों का शानदार रिटर्न देने में कोई जबाव नहीं है। टाटा की एक ने लोगों को फर्श से अर्श पर पहुंचा दिया है। टाआ एलेस्की ने शेयर होल्डरों को छप्पर फाड़कर रिटर्न दिया है। टाटा की इस कंपनी ने अपने निवेशकों को चंद सालों में करोड़पति बना दिया। पिछले 21 सालों में टाटा एलेक्सी शेयर ने निवेशकों को छप्परफाड़ रिटर्न दिया है। 

Read also: एक IPO ने बना दिया करोड़पति , इश्यू प्राइज से आठ हजार गुना Return

टाटा के इस शेयर की कीमत 28 सितंबर 2001 को 19.65 रुपये थी जो अब बढ़कर 8,660 रुपये हो गई। यानी पिछले 21 साल में ये शेयर 8,660 रुपये पर पहुंच गया है। यानी इस कंपनी ने अपने शेयर धारकों को 43,971.25 पर्सेंट का बंपर रिटर्न दिया। 2013 में 28 मार्च को इस शेयर की कीमत नेशनल स्टाक एक्सचेंज पर 95.50 रुपये थी। जो अब 8,660 रुपये पहुंच गया है। इस अवधि में टाटा एलेक्स के शेयर ने 8968.06 प्रतिशत का जोरदार रिटर्न दिया है।

पिछले पांच साल में टाटा एलेक्सी कंपनी का यह शेयर 772.78 रुपये से बढ़कर 8,660 रुपये प्रति शेयर पहुंच गया। इस दौरान इसने 1,020.63 प्रतिशत रिटर्न दिया। एक साल पहले यानी 12 अप्रैल 2021 को इस शेयर की कीमत एनएसई पर 2,916.75 रुपये थी। मौजूदा शेयर प्राइस के हिसाब से एक साल में इस शेयर ने 196.91 प्रतिशत रिटर्न दिया। इस साल यह शेयर 47 प्रतिशत की बंपर उछाल दर्ज कर चुका है। गत एक महीने में इसमें दाम में 23.54 प्रतिशत की तेजी आई है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related