Sex Racket: नैनीताल में चल रहे स्पा सेंटर की आड में रूद्रपुर में दंपति चला रहे थे सेक्स रैकेट

उत्तराखंडSex Racket: नैनीताल में चल रहे स्पा सेंटर की आड में रूद्रपुर...

Date:


Sex Racket: नैनीताल में चल रहे स्पा सेंटर की आड में रूद्रपुर में दंपति चला रहे थे सेक्स रैकेट

नैनीताल। नैनीताल में चल रहे स्पा सेंटर की आड में रूद्रपुर में एक दंपत्ति सेक्स रैकेट (Sex Racket) चला था। यह सेक्स रैकेट आवास विकास जैसी पॉश कॉलोनी में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था। रूद्रपुर में सेक्स रैकेट का एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने भंडाफोड़ कर दिया। स्पा सेंटर का संचालक दिल्ली, हरियाणा और उत्तराखंड की गरीब युवतियों को लालच में फंसाकर देह व्यापार के धंधे में धकेल रहा था। एएचटीयू की टीम ने आरोपी स्पा सेंटर के संचालक उसकी पत्नी को गिरफ्तार किया है।

Read also: नोएडा में ऑनलाइन सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 2 महिलाओं को छुड़ाया गया

पुलिस ने नैनीताल में गैलेक्सी स्पा सेंटर(Galaxy Spa Center) में छापा मारा तो खलबली मच गई। छापे के दौरान एएचटीयू की टीम ने स्पा सेंटर संचालक संदीप वर्मा निवासी बल्लभगढ़ फरीदाबाद को हिरासत में लिया। टीम ने स्पा सेंटर की भी तलाशी ली। छापेमारी में चार युपतियां जिनमें दो हरियाणा की और दो दिल्ली और रुद्रपुर की रहने वाली थी पकड़ी गई।

Read also: ब्रिटेन के बाल सेक्स रैकेट मामले में 19 लोग गिरफ्तार

पकड़ी गई युवतियों ने बताया कि उनको मसाज के नाम पर नौकरी पर रखा जाता था। जहां पर बाद में देह व्यापार के धंधे में धकेल दिया जाता था। युवतियों ने ​बताया कि विरोध करने पर नौकरी से निकालने और मारने की धमकी दी जाती थी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related