Sex racket: रात के अंधेरे में भाजपा नेत्री के घर चल रहा था सेक्स रैकेट,बेटियों सहित गिरफ्तार

फीचर्डSex racket: रात के अंधेरे में भाजपा नेत्री के घर चल रहा...

Date:


Sex racket: रात के अंधेरे में भाजपा नेत्री के घर चल रहा था सेक्स रैकेट,बेटियों सहित गिरफ्तार

रामनगर। प्रदेश के रामनगर में भाजपा नेत्री और उसकी दो बेटियां सेक्स रैकेट(Sex racket) चलाती हुई पकड़ी गई। भाजपा नेत्री होने के कारण पुलिस की हिम्मत छापा मरने की नहीं हो रही थी। लेकिन जब आलाधिकारियों की ओर से हरी झंडी मिली तो पुलिस ने योजना बद्ध तरीके से रात में छापा मारकर सेक्स रैकेट का भंड़ाफोड़ किया। पुलिस ने मौके से भाजपा नेत्री और सेक्स रैकेट संचालिका सहित पांच युवतियों को पकड़ा। सेक्स रैकेट संचालिका ऊधमसिंह नगर की भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिला महामंत्री है। इस धंधे में जिला महामंत्री की दो बेटियां भी शामिल हैं।

Read also: नोएडा में ऑनलाइन सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 2 महिलाओं को छुड़ाया गया

सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पकड़ी गई महिला के पांच वर्षीय पुत्र को पुलिस ने उसके पिता के हवाले कर दिया है। सेक्स रैकेट में पकड़ी गई युवतियों के कब्जे से मोबाइल, नगदी और आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई।
एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल प्रभारी डीएल वर्मा ने बताया कि विजय नगर नई बस्ती काशीपुर की रहने वाली और भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की जिला महामंत्री से मोबाइल पर बात की।

Read also: स्पा में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 3 गिरफ्तार

उन्होंने अपने को सर्राफा व्यापारी बताया और कहा कि उनके दोस्त दिल्ली के कार्बेट पार्क घूमने आ रहे हैं। उन्हें दोस्तों के लिए युवतियों की जरूरत है। इस पर भाजपा नेत्री से लड़कियों का सौदा 70 हजार रुपए में तय हुआ। जब भाजपा नेत्री से युवतियां लाने की बात की गई तो उसने 25 हजार रुपए बैंक खाते में डालने को कहा। जिस पर उसके बैंक एकाउंट में 25 हजार रुपए भी जमा कराए। इसके बाद भाजपा नेत्री ने उन्हें अपने यहां पर बुलाया। जहां पर पुलिस ने छापा मारकर उन सभी को गिरफ्तार कर लिया।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related