Mumbai Fire: मुंबई गोरेगांव में इमारत में आग से सात की मौत, 39 झुलसे अस्पताल में भर्ती

नेशनलMumbai Fire: मुंबई गोरेगांव में इमारत में आग से सात की मौत,...

Date:

Mumbai Fire: महाराष्ट्र के गोरेगांव में एक पांच मंजिला इमारत में भीषण आग लग गई है। हादसे में 30 से अधिक लोगों को अब तक बचाया जा चुका है। इमारत में आग से सात लोगों की मौत हो गई है। आग में झुलसे लोगों को अस्पतालों में इलाज के लिए भर्ती कराया है।
महाराष्ट्र के गोरोगांव की सोसाइटी की इमारत में शुक्रवार तड़के भीषण आग लग गई। हादसे में कम से कम सात लोगों की मौत की जानकारी है। आग लगने से झुलने लोगों को इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया है। बीएमसी के एक अधिकारी ने बताया कि आग जय भवानी भवन में तड़के तीन बजे लगी है। पांच मंजिला इमारत गोरेगांव पश्चिम के आजाद नगर इलाके में स्थित है।

ताजा जानकारी के अनुसार, आग में 46 लोग बुरी तरह झुलसकर घायल हो गए हैं। जिनमें सात की जान चली गई। 39 लोगों का कूप और एचबीटी अस्पताल में भर्ती कराया है। नगर निगम के एक अधिकारी ने बताया कि दो बच्चों और दो महिलाओं सहित सात लोगों को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों का दोनों अस्पतालों में उपचार किया जा रहा है।

बताया है कि दमकल विभाग को आग पर काबू पाने में करीब पांच घंटे लगे हैं। आग बुझाने के अभियान में दमकल की गाड़ियों और अन्य साजो सामान का इस्तेमाल किया गया है। आग लगने की जानकारी पाकर पुलिस और दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं। आग ग्राउंड फ्लोर दुकानों, स्क्रैप सामग्री, पार्क किए गए वाहनों में लगी। जिसके कारण लोग विभिन्न मंजिलों में फंस गए थे। आग भूतल की दुकानों, स्क्रैप सामग्री, पार्क किए गए वाहनों, वाहनों तक सीमित थी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

यूपी की बदली तस्वीर पर राजनाथ की मुहर, बोले- योगी ने सुशासन को बनाया पहचान

लखनऊ में नौसेना शौर्य वाटिका का उद्घाटन, युद्धपोत INS...

न जाने किस गली में ज़िंदगी की शाम हो जाए

जाने माने शायर बशीर बद्र का शुक्रवार को 91...

सोशल मीडिया से आतंक की साजिश तक! कासगंज में ATS का शिकंजा, 18 वर्षीय युवक गिरफ्तार

जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े संदिग्ध आतंकी के संपर्क में होने...

रियल लाइफ कैरेक्टर निभाने के लिए सिर्फ स्क्रिप्ट काफी नहीं – रणदीप हुड्डा

रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश...