सेंसेक्स में निचले स्तर से सात सौ अंकों की रिकवरी

बिज़नेससेंसेक्स में निचले स्तर से सात सौ अंकों की रिकवरी

Date:


सेंसेक्स में निचले स्तर से सात सौ अंकों की रिकवरी

मुंबई: सेंसेक्स दिन भर के निचले स्तर से 743.34 प्वाइंट ऊपर चढ़कर हल्की बढ़त के साथ 52,300 के पार बंद हुआ. वहीं दूसरी तरफ निफ्टी 8.05 प्वाइंट की मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ. सेंसेक्स पर बैंकिंग शेयरों में मिला-जुला रुख रहा और एचयूएल में सबसे अधिक खरीदारी रही. वहीं दूसरी तरफ निफ्टी ऑटो और निप्टी मेटल इंडिसेज के अलावा सभी सेक्टर इंडिसेज बढ़त के साथ बंद हुए और सभी अधिक बढ़त निफ्टी आईटी इंडेक्स में रही. निफ्टी50 पर आज अडाणी पोर्ट्स में 7.15 फीसदी की तेजी आई.

कारोबार बंद होने पर सेंसेक्स बढ़त और निफ्टी 50 गिरावट के साथ बंद हुए. आज कारोबार के दौरान सेंसेक्स 52,568.07 प्वाइंट पर खुला था और 52,586.41 प्वाइंट तक पहुंचा था. हालांकि कारोबार के दौरान यह 51,601.11 प्वाइंट तक फिसल गया लेकिन बाजार बंद होने से एक घंटे से कम समय में ही इसमें रिकवरी हुई. इसके बाद सेंसेक्स में कारोबार बंद होने पर यह 0.04 फीसदी यानी 21.12 प्वाइंट की गिरावट के साथ 52,344.45 पर बंद हुआ. सेंसेक्स पर आज 12 स्टॉक्स बढ़त के साथ बंद हुए जबकि शेष 18 स्टॉक्स गिरावट के साथ बंद हुए. सेंसेक्स पर बैंकिंग शेयरों में मिला-जुला ट्रेंड रहा और एचयूएल में सबसे अधिक खरीदारी रही.

निफ्टी 50 की बात करें तो यह 0.05 फीसदी यानी 8.05 प्वाइंट की गिरावट के साथ 15,683.35 पर बंद हुआ. निफ्टी पर अडाणी पोर्ट्स, बजाज ऑटो और एचयूएल समेत 22 स्टॉक्स बढ़त के साथ बंद हुए जबकि शेष 28 स्टॉक्स गिरावट के साथ बंद हुए.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related