कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पर उठने लगी उँगलियाँ, अखिलेश से मुलाकात की बातें

उत्तराखंडकांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पर उठने लगी उँगलियाँ, अखिलेश से मुलाकात की...

Date:


कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पर उठने लगी उँगलियाँ, अखिलेश से मुलाकात की बातें

अमित बिश्नोई

उत्तर प्रदेश में अपनी ज़मीन दोबारा तलाश रही कांग्रेस में अंदरूनी उठापटक एक बार फिर सामने आयी है, ताजा मामले में प्रदेश कांग्रेस के सचिव सुनील राय का वो बयान सुर्ख़ियों में बना हुआ है जिसमें वो पार्टी की दुर्गति के लिए अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की मानसिकता को जिम्मेदार बताते हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष की सवर्ण विरोधी मानसिकता की वजह से पार्टी की दशा और दिशा दोनों खराब हो रही है। वहीँ उनकी और नसीमुद्दीन की अखिलेश यादव से मुलाकात की खबर भी गश्त कर रही है.

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कहते हैं कि अजय कुमार लल्लू ना सिर्फ सवर्णों के विरोधी हैं बल्कि वो उनकी हत्या भी कराना चाहते हैं। इसके साथ उन्होंने कहा कि अजय कुमार समाज के हर तबके को एक सात लेकर चलने में सक्षम नहीं है। उनके व्यवहार की वजह से तमाम कांग्रेसी पार्टी से दूर होते गए। वो कहते हैं कि इस समय जब पार्टी मुश्किल दौर से गुजर रही है तो कमान एक ऐसे शख्स के हाथ में जो सवर्ण विरोधी है, वो सिर्फ फोटो सेशन तक सीमित हैं।

वहीँ सियासी गलियारों में एक खबर यह भी तेज़ी से गश्त कर रही है कि कांग्रेस के कई बड़े नेता जिसमें लल्लू और नसीमुद्दीन सिद्दीक़ी भी शामिल हैं साइकिल पर सवार हो सकते हैं. इस बारे में एक उर्दू अखबार ने खबर छापी है कि इन लोगों ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात की है. इससे पहले खबर सामने आयी थी कि चुनाव से पहले कांग्रेस उत्तर प्रदेश के लिए दूसरे अध्यक्ष की तलाश में हैं.

इस खबर के बाद उत्तरप्रदेश विधानपरिषद के पूर्व सदस्य एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सिराज मेंहदी ने कांग्रेस हाईकमान से यूपी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू और पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी के सपा मुखिया अखिलेश यादव की मुलाकात पर तंज करते हुए कहा कि अब तो कांग्रेस हाईकमान राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा जान ले कि कौन क्या है और कौन कांग्रेस पार्टी को गर्त में डाल रहा है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...