सेंसेक्स-निफ़्टी में तेज़ी पर कारोबार

फीचर्डसेंसेक्स-निफ़्टी में तेज़ी पर कारोबार

Date:

कल की बड़ी गिरावट के बाद आज भी भारतीय शेयर बाज़ार गिरावट में तो खुले मगर उन्हें संभालने में ज़्यादा समय नहीं लगा. दोनों मुख्य इंडेक्स सेंसेक्स और निफ़्टी अब तेज़ी में नज़र आ रहे हैं। खबर लिखे जाने तक सेंसेक्स में जहाँ 200 से ज़्यादा अंकों की बढ़त है वहीँ निफ़्टी में भी 40 से ज़्यादा अंकों की उछाल है। बैंक निफ़्टी और निफ़्टी स्माल कैप ज़रूर आज दबाव में है. सेंसेक्स में एचडीएफसी बैंक ,रिलायंस, वोडाफोन आइडिया, जी एंटरटेनमेंट और श्रीराम ट्रांसफिन में जहाँ सबसे ज़्यादा हलचल देखि जा रही है वहीँ निफ़्टी 50 के सबसे ज़्यादा एक्टिव शेयरों में एचडीएफसी बैंक, रिलायंस, कोटक महिंद्रा बैंक, एक्सिस बैंक और बजाज ऑटो शामिल हैं.

सेंसेक्स के गेनर्स की सूची में रिलायंस, मारुति सुजुकी, विप्रो, बजाज फिनसर्व, भारती एयरटेल, एसबीआई, एमएंडएम, टाइटन, इंडसइंड बैंक, बजाज फाइनेंस, एनटीपीसी, आईटीसी, जेएसडब्लू स्टील, एलएंडटी और टाटा स्टील शमिल है। वहीँ एक्सिस बैंक, पावर ग्रिड, अल्ट्राटेक सीमेंट, टाटा मोटर्स, एचयूएल, एचयूएल, एचडीएफसी बैंक, टेक महिंद्रा, एशियन पेंट्स, सन फार्मा, आईसीआईसीआई बैंक, इन्फोसिस, टीसीएस, नेस्ले, कोटक महिंद्रा और एलसीएल टेक टॉप लूजर्स बने हुए है।

एशियाई बाजारों की बात करें तो वहां गिरावट देखने नज़र आ रही है। सियोल, टोक्यो, बैंकॉक और जकार्ता के बाजार गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। शंघाई और हांगकांग के बाजारों में उछाल देखा जा रह है। कच्चे तेल में भी गिरावट के साथ कारोबार हो रहा है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related