तेज़ उछाल के साथ खुले सेंसेक्स-निफ़्टी

फीचर्डतेज़ उछाल के साथ खुले सेंसेक्स-निफ़्टी

Date:

कल आई टी दिग्गज इनफ़ोसिस और टीसीएस के नतीजे आये थे और नतीजों में आय में नरमी रही थी, लेकिन लगता है कि शेयर बाज़ार के निवेशकों को नतीजे पसंद आये . इन्फ़ोसिस, टीसीएस और टेक महिंद्रा के स्पोर्ट के साथ 12 जनवरी को भारतीय शेयर बाजार उछाल के साथ खुले और सुबह 9:30 पर खबर लिखे जाने तक बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का इंडेक्स सेंसेक्स 290 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का इंडेक्स निफ़्टी 72 अंक ऊपर कारोबार कर रहा था. इनके अलावा शेयर बाजार को निफ़्टी आईटी और BSE teck से बड़ा सपोर्ट मिलता दिख रहा था. BSE मिडकैप और और स्माल कैप भी हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, अलबत्ता निफ़्टी ऑटो, BSE कंस्यूमर durables, BSE Healthcare, BSE FMCG लाल निशान में दिख रहे थे.

शेयर बाजार में आज सबसे ज़्यादा एक्टिविटी वाले शेयरों में इनफ़ोसिस, टीसीएस, टेक महिंद्रा, रिलायंस, विप्रो और एचसीएल टेक नज़र आ रहे हैं. टॉप गेनर्स में इफोसिस में लगभग 6 प्रतिशत, टीसीएस और विप्रो में 3 प्रतिशत, टेक महिंद्रा में भी लगभग तीन प्रतिशत और TATA Cons. Prod में ढाई प्रतिशत की बढ़त दिख रही है। वहीं टॉप लूज़र्स में M&M, Reliance , Power Grid Corp, Bharti Airtel और Asian Paints के शेयर शामिल हैं.

वैश्विक बाज़ारों की बात करें तो कल अमरीकी बाजार गिरावट में बंद हुए. Dow Jones Futures, इस एंड पी 500 और Nasdaq में एक प्रतिशत तक गिरावट रही. यूरोपियन बाज़ारों में भी अमरीका जैसा हाल रहा, तीनों मुख्य एक्सचेंजों FTSE, CAC और DAX में एक से दो प्रतिशत तक गिरावट देखी गयी. वहीँ एशियाई बाज़ारों की बात करें तो नरमी के संकेत ही मिल रहे हैं. GIFT NIFTY, Nikkei 225, Straits Times, Hang Seng, Taiwan, KOSPI SET Composite, Jakarta Compositeऔर Shanghai Composite, सभी में नरमी या फिर न्यूट्रल रुख दिख रहा है.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related