बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट पर नया अपडेट, डेडलाइन बताने से रेल मंत्री का इंकार

नेशनलबुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट पर नया अपडेट, डेडलाइन बताने से रेल मंत्री का...

Date:

प्रधानमंत्री मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट बुलेट ट्रेन पर नया अपडेट सामने आया है. केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने गुज़रे गुरुवार इस प्रोजेक्ट पर चल रहे काम की समीक्षा की. उन्होंने काम की रफ़्तार पर संतोष जताया हालाँकि प्रोजेक्ट कब पूरा होगा इसपर कुछ भी बोलने से साफ़ इंकार कर दिया। रेल मंत्री ने कहा कि ये एक जटिल प्रोजेक्ट है और सेक्शन दर सेक्शन इसका काम संतोषजनक रूप से आगे बढ़ रहा है। काम की स्पीड से रेल मंत्रालय पूरी तरह संतुष्ट है. बता दें कि मुंबई और अहमदाबाद के बीच कुल 508 किलोमीटर लंबी ये परियोजना है।

जानकारी के मुताबिक रेल मंत्री ने कहा कि प्रोजेक्ट की समीक्षा के बाद मैं बुलेट ट्रेन के काम से काफी प्रभावित हूं। रेल मंत्री ने कहा कि इस रूट पर आठ नदियां हैं और उनमें से पांच पर पुल बनाए जा चुके हैं। सूरत और बिलिमोरा के बीच 50 किलोमीटर लंबे सेक्शन को पूरा करने की समय सीमा 2026 है और उन्होंने उम्मीद जताई है कि काम तय समय सीमा में पूरा होगा| अश्वनी वैष्णव ने कहा कि बुलेट ट्रेन कॉरिडोर मुंबई, ठाणे, वापी, सूरत, वडोदरा, आनंद और अहमदाबाद जैसे बड़े आर्थिक केंद्रों को जोड़ेगा, उन्होंने कहा कि कई स्टेशनों पर महत्वपूर्ण प्रगति देखने को मिली है। बुलेट ट्रेन ठाणे से मुंबई पहुंचने के लिए एक समुद्री सुरंग से भी होकर गुजरेगी जिसका काम शुरू हो चूका है।

बता दें कि 2017 में इस प्रोजेक्ट का एलान हुआ था और इसको 2022 तक पूरा होना था लेकिन इस प्रोजेक्ट की डेडलाइन लगातार बढ़ती जा रही है. मुंबई और अहमदाबाद के बीच देश के पहले हाई-स्पीड ट्रेन कॉरिडोर में बुलेट ट्रेनें 320 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेंगी। नेशनल हाई स्पीड रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड की निगरानी में प्रधानमंत्री मोदी का ये ड्रीम प्रोजेक्ट पूरा किया जा रहा है. प्रोजेक्ट में हो रही देरी को लेकर विपक्ष अक्सर प्रधानमंत्री मोदी पर कटाक्ष करता रहता है.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के ‘मासूम’ चेहरे पर फिदा हुए शेखर कपूर

डायरेक्टर ने जताई उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करने...

‘भाईजान’, ‘बादशाह’ ही नहीं अब ‘बाहुबली’ और ‘पेद्दी’ भी सबके दिलों पर राज करते हैं

रामचरण, जहान्वी कपूर स्टारर ‘पेद्दी’ रिलीज हो चुकी है।...

बीजेपी छोड़ने के बाद अन्नामलाई का बड़ा ऐलान, बनाएंगे नई राजनीतिक पार्टी

तमिलनाडु बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व आईपीएस अधिकारी...