टी20 विश्व कप इसी साल जून में होना है, अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी 20 श्रंखला उसी की तैयारियों की एक शुरुआत है और ये शुरुआत जीत के साथ हुई है. मोहाली में खेले गए श्रंखला के पहले मैच में भारत ने अफ़ग़ानिस्तान पर 6 विकेट से शानदार जीत दर्ज की है , इस जीत के हीरो शिवम् दुबे रहे जिन्होंने 40 गेंदों में नाबाद 60 रनों की पारी खेली, टीम इंडिया ने जीत के लिए मिले 159 रनों के लक्ष्य को 18 वें ओवर में हासिल कर लिया, रिंकू सिंह 16 रन बनाकर शिवम् दुबे के साथ नाबाद वापस लौटे।
इससे पहले भारत ने टॉस जीतकर अफ़ग़ानिस्तान को पहले बल्लेबाज़ी करने का न्योता दिया। आज मोहाली में कड़ाके की ठण्ड थी, खिलाडियों के लिए जेब से हाथ निकालना भी मुश्किल हो रहा था. अफ़ग़ानिस्तान ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 5 विकेट पर 158 रनों का स्कोर खड़ा किया। टीम के लिए अनुभवी मोहम्मद नबी (42) और अजम्तुल्लाह ओमरजाई (29) ने शुरूआती झटकों के बाद टीम को संभाला. दोनों ने रवि बिश्नोई, मुकेश कुमार के लगातार 2 ओवरों में 31 रन बटोरकर टीम को 100 रनों के पार पहुंचाया. आखिर में मुकेश ने ही दोनों को पवेलियन चलता कर टीम की वापसी कराई. पारी के अंतिम दो ओवरों में में नजीबुल्लाह जादरान (19 नाबाद) ने भी तेजी से कुछ रन बटोरते हुए टीम को 20 ओवरों में 5 विकेट खोकर 158 रन तक पहुंचाया
14 महीने के बाद टी20 फॉर्मेट में लौटे रोहित शर्मा के लिए शुरुआत अच्छी नहीं रही, वो बिना खाता खोले दुर्भाग्य से रन आउट हो गए. शुभमान गिल ने कुछ तेज़ तर्रार शॉट खेले और 12 गेंदों में 23 रन बनाकर आउट गए, तिलक वर्मा भी 26 रनों की एक अच्छी पारी खेलकर उमरजाई का शिकार बने. जितेश वर्मा ने 31 रनों की धूम धड़ाके वाली खेली. मगर असली रंग शुभम दुबे ने जमाया जिन्होंने आज के मैच का इकलौता पचासा लगाया। रिंकू सिंह ने अपने ही स्टाइल में 9 गेंदों में 16 रन बनाकर फिनिशर की भूमिका निभाई। शिवम ने 2019 के बाद पहली बार किसी टी 20 मैच में अपना अर्धशतक लगाया.

