विराट के पैर छूने वाले फैन को सिक्योरिटी ने किया अधमरा, वीडियो वायरल

फीचर्डविराट के पैर छूने वाले फैन को सिक्योरिटी ने किया अधमरा, वीडियो...

Date:

फैंस भी अपने हीरो के लिए क्या क्या नहीं कर जाते हैं बिना ये जाने कि उसका अंजाम क्या होगा। अब बेचारे कोहली के इस फैन को क्या मालूम था कि अपने हीरो के पैर छूने और गले लगाने के लिए उसे लातों-घूंसों से मार मारकर अधमरा कर दिया जायेगा, ये घटना आईपीएल के छठे मैच जो RCB और पंजाब किंग्स के बीच बंगलुरु में खेला गया घटी थी. इस मैच में विराट ने 77 रनों की शानदार पारी खेली थी जिसपर विराट का एक फैन अपने पर काबू न रख सका और मैदान में पहुंचकर पहले विराट के पैर छुए और फिर गले लगाया।

इसी बीच सिक्योरिटी वाले वहां पहुंचे और उसे धकियाते हुए मैदान के बाहर ले गए. ये घटना तो सभी ने देखी लेकिन इसके बाद जो हुआ उसे लोगों ने अब देखा कि कैसे सिक्योरिटी वाले उसे अकेले में ले जाकर लातों घूसों से पीट रहे हैं। इस पिटाई की वीडियो अब वायरल हुई है और इसपर तरह तरह की प्रतिक्रियाएं भी नेटिज़ेंस दे रहे हैं. कुछ इसे सिक्योरिटी लैप्स बता रहे हैं और कुछ उस फैन का समर्थन कर रहे हैं. उनका कहना है इन्हीं फैंस की वजह से खिलाडियों को इतना भाव मिलता है वरना इन्हें कौन पूछेगा। किसी खिलाड़ी के फैन को इतनी बुरी मारना कहा का न्याय है, उसने अगर कुछ गलत किया तो उसे पुलिस के हवाले करना चाहिए न कि पिटाई करना।

कुछ का कहना था कि विराट को उसी समय सिक्योरिटी वाले से कह देना चाहिए था कि इसे जाने दें. वैसे इस घटना के लिए उस फैन से ज़्यादा आयोजक ज़िम्मेदार हैं , कैसे एक व्यक्ति घेराबंदी तोड़कर पिच तक पहुँच गया और विराट को बाँहों में भी जकड़ा।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के ‘मासूम’ चेहरे पर फिदा हुए शेखर कपूर

डायरेक्टर ने जताई उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करने...

न जाने किस गली में ज़िंदगी की शाम हो जाए

जाने माने शायर बशीर बद्र का शुक्रवार को 91...

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...