Solar Eclipse Surya Grahan 2023: कल साल का दूसरा सूर्यग्रहण इन राशियों पर डालेगा प्रभाव

धर्मSolar Eclipse Surya Grahan 2023: कल साल का दूसरा सूर्यग्रहण इन राशियों...

Date:

Solar Eclipse Surya Grahan 2023: कल 14 अक्टूबर 2023 को साल का दूसरा सूर्य ग्रहण लगेगा। सूर्य ग्रहण एक खगोलीय घटना है। हिंदू धर्म में इसका अधिक महत्व है। धार्मिक दृष्टिकोण से ग्रहण घटना का जिम्मेदार राहु-केतु को मानते है। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक ग्रहण का प्रभाव ग्रह-नक्षत्र और राशियों पर पड़ता है। भारतीय समयानुसार ग्रहण रात 8:34 से मध्य रात्रि 2:25 तक रहेगा। सूर्य ग्रहण का असर हालांकि किसी राशि पर अधिक देखने को नहीं मिलेगा। लेकिन किसी ना किसी तरीके से ग्रहण राशियों को प्रभावित जरूर करता है।

इन राशियों पर सूर्य ग्रहण का नकारात्मक प्रभाव


मेष राशि
मेष राशि वाले जातकों के लिए साल का दूसरा सूर्य ग्रहण शुभ नहीं है। सूर्य ग्रहण के दौरान मेष राशि के लोगों को अपने करीबियों से धोखा मिलने की प्रबल सम्भावना है। इसीलिए इनको सावधानी बरतें।

वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के लिए साल का दूसरा सूर्य ग्रहण अशुभ बताया जा रहा है। सूर्य ग्रहण के दौरान वृषभ राशि ववालों को धन हानि और मानहानि के योग हैं। इस दौरान वृषभ राशि वालों को सावधान रहना चाहिए।

सिंह राशि
साल का दूसरा सूर्य ग्रहण सिंह राशि जातकों का अनावश्यक खर्चा बढ़ाएगा। ऐसी सम्भावना बताई गई है। किसी भी क्षेत्र में निवेश के समय सावधान रहने की जरूरत है। लेनदेन के मामले में सावधानी बरतने की जरूरत है।

कन्या राशि
कन्या राशि वालों को साल का दूसरा सूर्य ग्रहण शुभ नहीं माना जा रहा है। इस दौरान मित्रों से वाद-विवाद हो सकता है, सावधान रहे।

तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए साल के दूसरे सूर्य ग्रहण व्यर्थ का तनाव लेकर आ रहा है। इससे मानसिक तनाव को दूर करने के लिए ईश्वर भक्ति में मन लगाने से लाभ मिलेगा।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related