YONO से बढ़ी डिजिटल लेंडिंग, ई-पेमेंट में SBI सबसे आगे

बिज़नेसYONO से बढ़ी डिजिटल लेंडिंग, ई-पेमेंट में SBI सबसे आगे

Date:


YONO से बढ़ी डिजिटल लेंडिंग, ई-पेमेंट में SBI सबसे आगे

नई दिल्ली: अपने ग्राहकों को डिजिटल प्रॉडक्ट्स और सर्विसेज उपलब्ध कराने के मामले में देश का सबसे बड़ा बैंक SBI सबसे आगे है. मिनिस्ट्री ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (MeitY) के डिजिटल स्कोरकार्ड में लगातार तीसरे महीने एसबीआई टॉप पर है. इस स्कोरकार्ड को कॉमर्शियल बैंक के कई डिजिटल पैरामीटर्स पर प्रदर्शन के आधार पर तैयार किया जाता है. एसबीआई के प्लेटफॉर्म पर रिकॉर्ड करीब 64 करोड़ यूपीआई ट्रांजैक्शन हुए. एसबीआई का यूजर बेस 13.5 करोड़ है.

एसबीआई के अनुसार, बैंक ने अपने डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए 636 करोड़ ट्रांजैक्शन प्रॉसेस किए जो बैंक के कुल ट्रांजैक्शन का 67 फीसदी रहा. मोबाइल बैंकिंग के जरिए ट्रांजैक्शन के मामले में एसबीआई के पास 25 फीसदी बाजार हिस्सेदारी है. सिमिलरवेब के मुताबिक एसबीआई इंटरनेट बैंकिंग सर्विस बैंकिंग क्रेडिट और लेडिंग कैटगरी में ऑनलाइन ट्रैफिक के मामले में टॉप पर है. 8.5 करोड़ से अधिक लोग एसबीआई की नेट बैंकिंग का इस्तेमाल करते हैं.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related