Sawan Kamika Ekadashi 2022: घर में झगड़े कलह शांत करने को एकादशी पर करें ये काम,कल रविवार को सावन की एकादशी

धर्मSawan Kamika Ekadashi 2022: घर में झगड़े कलह शांत करने को एकादशी...

Date:

आज 23 जुलाई 2022 शनिवार को सुबह 11:28 से 24 जुलाई रविवार को दोपहर 01:45 तक एकादशी है। एकादशी का व्रत उपवास रविवार 24 जुलाई रहेगा। हिंदू धर्मशास्त्र में एकादशी व्रत के पुण्य के समान और कोई पुण्य नहीं है। जो पुण्य सूर्यग्रहण में दान से मिलता है उससे कई गुना पुण्य एकादशी के व्रत से होता है। जो पुण्य गौ-दान सुवर्ण-दान, अश्वमेघ यज्ञ से मिलता है उससे अधिक पुण्य एकादशी के व्रत से मिलता है। एकादशी करने वालों के पितर नीच योनि से मुक्त हो जाते हैं। परिवार वालों पर प्रसन्नता बरसाते हैं। यह व्रत करने वालों के घर में सुख-शांति बनी रहती है। धन-धान्य, पुत्रादि की वृद्धि होती है। कीर्ति बढ़ने के साथ ही श्रद्धा-भक्ति बढ़ती है। जिससे जीवन रसमय होता है। 

इसमे कोई संदेह नहीं कि एकादशी के दिन किये हुए व्रत, गौ-दान आदि का अनंत गुना पुण्य होता है। एकादशी को दिया जलाकर विष्णु सहस्त्रनाम पढ़ें। विष्णु सहस्त्र नाम नहीं हो तो दस माला गुरुमंत्र का जप कर लें। घर में झगडे होते हों तो झगड़े शांत हों जायें ऐसा संकल्प करके विष्णु सहस्त्र नाम पढ़ें तो घर के झगड़े शांत होंगे।

Read also: July Born People Astrology: आज के दिन जन्मे व्यक्ति निष्कपट और तानाशाह प्रकृति के होते हैंं

एकादशी के दिन ये सावधानी रहे 

महीने में 15-15 दिन में एकादशी आती है। एकादशी का व्रत पाप और रोगों को स्वाहा कर देता है। लेकिन वृद्ध, बालक और बीमार लोग एकादशी न रख सके तब भी उनको चावल का त्याग करना चाहिए। कहा जाता है कि एकादशी के दिन जो लोग चावल खाते हैं उसके धार्मिक ग्रन्थ से एक-एक चावल एक-एक कीड़ा खाने का पाप लगता है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...